फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government Cracks Down on 1.83 Lakh Telecom Resources for spam call How Users Get Relief

Spam Calls: स्पैम कॉल और मैसेज पर सरकार का एक्शन, 1.83 लाख टेलीकॉम संसाधनों पर कार्रवाई; अब कैसे मिलेगी राहत?

Tue, 04 Aug 2026 07:00 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Tue, 04 Aug 2026 07:00 PM IST
सार

सरकार ने स्पैम कॉल और अनचाहे मैसेज पर सख्ती बढ़ाते हुए वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 1.83 लाख टेलीकॉम संसाधनों पर कार्रवाई की है। नियम तोड़ने वाले 263 प्रेषकों को ब्लैकलिस्ट भी किया गया। सरकार ने यह कार्रवाई क्यों की? एआई की क्या भूमिका रही? आम मोबाइल उपभोक्ता स्पैम कॉल से बचने के लिए क्या कर सकते हैं?

विज्ञापन
Government Cracks Down on 1.83 Lakh Telecom Resources for spam call How Users Get Relief
स्पैम कॉल और मैसेज भेजने वालों पर सरकार का शिकंजा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अनचाहे स्पैम कॉल और प्रमोशनल मैसेज से परेशान मोबाइल उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरकार ने बड़ा अभियान चलाया है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 1.83 लाख टेलीकॉम संसाधनों पर कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले 263 प्रेषकों को ब्लैकलिस्ट किया गया है। सरकार का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य स्पैम कॉल और फर्जी प्रचार संदेशों पर प्रभावी रोक लगाना है।

विज्ञापन


सरकार ने बताया कि कार्रवाई के दौरान बार-बार नियम तोड़ने वालों की आउटगोइंग सेवाएं बंद की गईं, कई कनेक्शन लंबे समय के लिए निलंबित किए गए और एसएमएस हेडर भी ब्लॉक किए गए। पहली तिमाही में देश के टेलीकॉम नेटवर्क से 730.82 अरब कॉल की गईं, जबकि यूसीसी यानी अनचाहे व्यावसायिक संचार से जुड़ी 10.85 लाख शिकायतें दर्ज हुईं। औसतन हर 10 लाख कॉल पर करीब 1.5 शिकायतें सामने आईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MEA: दो भारतीय अब भी लापता, यूक्रेन में जहाज पर हमले को लेकर विदेश मंत्रालय सख्त; PoJK चुनाव पर क्या कहा?

विज्ञापन
विज्ञापन

एआई ने स्पैम कॉल पकड़ने में कैसे मदद की?

संचार मंत्रालय के अनुसार स्पैम कॉल और मैसेज की पहचान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया जा रहा है। एआई आधारित सिस्टम ने पहली तिमाही में 24.43 अरब संदिग्ध स्पैम कॉल और एसएमएस की पहचान की। इससे मोबाइल उपभोक्ताओं को ऐसे कॉल और संदेशों के बारे में सतर्क रहने में मदद मिली। इसके अलावा नियमों का पालन कराने के लिए केवल एक सप्ताह में 2.43 लाख से अधिक चेतावनी संदेश भी भेजे गए।

शिकायत दर्ज करने का सबसे आसान तरीका क्या है?

सरकार के मुताबिक, ट्राई का डीएनडी ऐप स्पैम कॉल और मैसेज की शिकायत दर्ज कराने का सबसे बड़ा माध्यम बन गया है। कुल शिकायतों में करीब 89 प्रतिशत शिकायतें इसी ऐप के जरिए दर्ज हुईं। इसके अलावा उपभोक्ता अपने टेलीकॉम ऑपरेटर की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या 1909 नंबर पर कॉल अथवा एसएमएस करके भी डू नॉट डिस्टर्ब (डीएनडी) सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

डीएनडी नहीं कराने वालों पर क्या असर पड़ रहा है?

सरकार ने बताया कि देश में 112 करोड़ से अधिक मोबाइल उपभोक्ताओं ने अभी तक डीएनडी प्राथमिकताएं दर्ज नहीं कराई हैं। ऐसे उपभोक्ताओं तक पंजीकृत टेलीमार्केटर और कंपनियां प्रचार संबंधी कॉल और मैसेज भेज सकती हैं। हालांकि डीएनडी सुविधा का असर भी दिखा है। पहली तिमाही में 1.48 अरब प्रमोशनल कॉल और 7.30 अरब प्रमोशनल एसएमएस ब्लॉक किए गए। वहीं 140 सीरीज को प्रमोशनल कॉल और 1600 सीरीज को बैंकिंग, बीमा, वित्तीय सेवाओं तथा सरकारी सेवा संबंधी कॉल के लिए निर्धारित किया गया है, ताकि लोग आधिकारिक और प्रचार संबंधी कॉल में आसानी से अंतर कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed