फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Green signal to take railways to Mountain Man Dashrath Manjhi’s home

माउंटेनमैन दशरथ मांझी के क्षेत्र में भी बिछेगी नई रेल लाइन

Mon, 06 Feb 2017 06:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Feb 2017 06:42 AM IST
विज्ञापन
Green signal to take railways to Mountain Man Dashrath Manjhi’s home

बिहार के गहलोर गांव की पहचान बन चुके दशरथ मांझी की मेहनत ने रंग पकड़ लिया है। पहाड़ काटकर सड़क बनाने वाले मांझी के गांव अब रेल लाइन बिछ जाएगी। वजीरगंज-नटेशर वाया गहलौर के बीच नई लाइन बिछाने का काम अब जल्द ही शुरू किया जाएगा। बजट में 20 किलोमीटर नई रेल लाइन बिछाने को हरी झंडी दे दी गई है। रेलवे इस नई लाइन के लिए 300 करोड़ रुपया इस साल खर्च करेगा। 

विज्ञापन


रेल मंत्री सुरेश प्रभु के माउंटेन मैन के गांव तक रेल का विस्तार करने को केंद्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है। आम बजट के साथ पहली बार पेश रेल बजट में नई लाइन के लिए बजट देने का निर्णय ले लिया गया है। गहलौर घाटी में बनने वाले स्टेशन का नाम भी दशरथ मांझी के नाम पर ही होगा। 
विज्ञापन


बता दें कि मांझी द माउंटेन मैन फिल्म में दशरथ मांझी के जीवन संघर्ष को दिखाया गया था। पत्नी की मौत के बाद मांझी फैसला लेते हैं कि गहलोर गांव के पहाड़ को काटकर सड़क बनाएंगे। अथक प्रयास और वृद्धावस्था तक के संघर्ष से वह इस काम को करने में सफल भी हो गए। मांझी ने गहलौर घाटी में 1960 से लेकर 1982 तक पहाड़ को छेनी और हथौड़ी से काटते रहे। 22 साल में पहाड़ को काटकर दशरथ ने 25 फीट ऊंची, 30 फीट चौड़ी और 360 मीटर लंबी सड़क बना डाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed