फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat ATS foils ISI plot arrests terrorist wanted for Punjab News In Hindi

Gujarat ATS: गुजरात एटीएस ने किया आईएसआई की साजिशों को नाकाम, पंजाब के लिए वांछित आतंकी को किया गिरफ्तार

Sat, 15 Nov 2025 09:55 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 15 Nov 2025 09:55 AM IST
सार

गुजरात एटीएस ने हलोल से गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया, जिस पर पंजाब में ग्रेनेड हमलों और हथियार तस्करी का आरोप है। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी मलेशिया में हैं और ISI के निर्देश पर पंजाब में आतंक फैलाने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन
Gujarat ATS foils ISI plot arrests terrorist wanted for Punjab News In Hindi
एटीएस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गुजरात आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जिस पर पंजाब पुलिस ने हथियारों की तस्करी और आतंकवादी हमलों में शामिल होने का आरोप लगाया है। एटीएस ने अपने बयान में कहा कि गिरफ्तार शख्स का नाम गुरप्रीत सिंह, जिसे गोपी बिल्ला के नाम से भी जाना जाता है। उसे पंचमहल जिले के हलोल शहर से गिरफ्तार किया गया। इस बात की जानकारी पंजाब पुलिस ने एटीएस को साझा की थी।

विज्ञापन

एटीएस के बयान में आगे बताया गया कि गुरप्रीत सिंह को पंजाब पुलिस को सौंपा जाएगा। हाल ही में पंजाब के गुरदासपुर जिले में कुछ लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे, जिन पर ग्रेनेड विस्फोट और पाकिस्तान स्थित आतंकवादी नेटवर्क की मदद करने का आरोप है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Bihar Chunav 2025: प्रमंडलवार कितने बदले नतीजे, कहां हुआ महागठबंधन का सूपड़ा साफ; एनडीए का क्या हाल?

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में ये बातें आई सामने
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इस मामले के मुख्य आरोपी मनु अगवान और मनींदर बिल्ला फिलहाल मलेशिया में हैं। वे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के निर्देश पर पंजाब में आतंक फैलाने के लिए लोगों की भर्ती कर रहे थे। उनका लक्ष्य पंजाब और अन्य राज्यों के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ग्रेनेड हमला कर आतंक फैलाना था।


पंजाब पुलिस को पूछताछ में मिली जानकारी 
पंजाब पुलिस ने हाल ही में गिरफ्तार किए गए दो अन्य आरोपियों से पूछताछ के दौरान गुरप्रीत सिंह की भूमिका के बारे में जानकारी पाई। वह दो ग्रेनेड और दो पिस्तौल तस्करी करने और हमलों की साजिश में शामिल था। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद एटीएस की टीम हलोल पहुंची और पता चला कि गुरप्रीत सिंह एक फैक्ट्री में मजदूर का काम कर रहा था। उसे होटल से गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ के लिए ले जाया गया। पूछताछ में गुरप्रीत सिंह ने ग्रेनेड हमले की साजिश में अपनी भूमिका कबूल कर ली।

ये भी पढ़ें:- Bihar Result: मुस्लिम सियासत ने ली करवट, ओवैसी नया चेहरा; टूटा राजद का MY समीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed