फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat ATS Valsad SOG bust suspected MD manufacturing unit in Vapi drugs worth Rs 7 crore seized Two Arrested

गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई: वापी में ड्रग्स बनाने वाले गोदाम का भंडाफोड़, ₹7 करोड़ का माल जब्त; दो गिरफ्तार

Tue, 26 May 2026 10:01 PM IST
अमन तिवारी आईएएनएस, वलसाड/अहमदाबाद
आईएएनएस, वलसाड/अहमदाबाद Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 26 May 2026 10:01 PM IST
सार

गुजरात एटीएस ने वापी में कबाड़ गोदाम की आड़ में चल रही ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सात करोड़ रुपये की मेफेड्रोन जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आशंका है कि ये लोग पिछले कई महीनों से नशीला पदार्थ बनाने और बेचने का काम कर रहे थे।

विज्ञापन
Gujarat ATS Valsad SOG bust suspected MD manufacturing unit in Vapi drugs worth Rs 7 crore seized Two Arrested
पकड़े गए आरोपी - फोटो : आईएएनएस

विस्तार

गुजरात एटीएस (ATS) और वलसाड एसओजी (SOG) ने एक संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने वलसाड जिले के वापी तालुका में स्थित सरीगाम गांव के एक कबाड़ गोदाम पर छापा मारा। यहां नशीली दवा 'मेफेड्रोन' (MD) बनाने की यूनिट चल रही थी। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में ड्रग्स जब्त की है और दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन


गुप्त सूचना के आधार पर हुआ कार्रवाई
एटीएस के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि राजेश मौर्य और उसके साथी अब्दुल कलाम और मेहुलकुमार मकवाना कबाड़ गोदाम की आड़ में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ बना रहे हैं। इस सूचना के आधार पर एक विशेष टीम बनाई गई। तकनीकी निगरानी और मानवीय सूत्रों से जानकारी पक्की होने के बाद पुलिस ने गोदाम पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान पुलिस को 2.377 किलो मेफेड्रोन मिली। इसके साथ ही 0.658 किलो एक और संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद हुआ। इस पदार्थ को सरकार ने 11 मार्च 2023 से एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत प्रतिबंधित श्रेणी में डाला रखा है। एटीएस के मुताबिक, जब्त किए गए माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 6 से 7 करोड़ रुपये के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में 36 वर्षीय अब्दुल कलाम और 45 वर्षीय मेहुलकुमार मकवाना को गिरफ्तार किया है। अब्दुल कलाम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलरामपुर का रहने वाला है और फिलहाल दमन में रहता है। वहीं मेहुलकुमार वापी का ही निवासी है। पुलिस मुख्य आरोपी राजेश मौर्य की भूमिका की भी जांच कर रही है।


ये भी पढ़ें: बंगलूरू से चेन्नई जा रहे इंडिगो विमान में दिखा धुआं: टैक्सीइंग के दौरान हुई घटना, सभी यात्री सुरक्षित

जांच में सामने आया कि ये आरोपी पिछले पांच से छह महीनों से ड्रग्स बनाने की तैयारी कर रहे थे। वे अलग-अलग जगहों से कच्चा माल इकट्ठा करते थे और फिर उसे प्रोसेस करके नशीला पदार्थ तैयार करते थे। पुलिस का अनुमान है कि बरामद कच्चे माल से करीब 500 से 600 ग्राम और ड्रग्स बनाई जा सकती थी। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि इन लोगों ने ड्रग्स बनाना कहां से सीखा और वे इसे किसे बेचने वाले थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed