फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat CM Bhupendra Patel reaches children under Seva Sankalp Abhiyan affectionate moments little ones

गुजरात: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बच्चों के बीच पहुंचे सीएम भूपेंद्र पटेल, नन्हों संग बिताया स्नेहभरा पल

Thu, 01 Oct 2026 02:27 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 01 Oct 2026 02:27 PM IST
सार

गुजरात में सेवा संकल्प अभियान के तहत बोपल आंगनबाड़ी में आंगन मिलन सेवा उत्सव मनाया गया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बच्चों को फल, सुखड़ी और खिलौने बांटे। गर्भवती माताओं, किशोरियों और बच्चों को पोषण सामग्री दी गई। 

विज्ञापन
Gujarat CM Bhupendra Patel reaches children under Seva Sankalp Abhiyan affectionate moments little ones
सीएम भूपेंद्र पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की प्रोत्साहक उपस्थिति में गुरुवार को अहमदाबाद के बोपल इलाके में स्थित आंगनबाड़ी में ‘आंगन मिलन सेवा’ उत्सव मनाया गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में फल बांटा
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बोपल आंगनबाड़ी-6 में बच्चों को फल और सुखड़ी का वितरण किया। इसके अलावा, गर्भवती एवं स्तनपाल कराने वाली माताओं, किशोरियों और 6 महीने से 3 वर्ष आयु के बच्चों को टेक होम राशन (टीएचआर) का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बच्चों को खिलौने वितरित कर उन पर अपना स्नेह बरसाया। मुख्यमंत्री ने बोपल आंगनबाड़ी-6 का निरीक्षण किया और बच्चों के लिए सुविधाओं और गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इसके अलावा, उन बच्चों को ‘पोषण चैंपियन’ अवॉर्ड भी दिया गया, जिनका पोषण स्तर ऊंचा और सामान्य पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम  में कौन- कौन शामिल हुआ?
मुख्यमंत्री ने बच्चों और अभिभावकों के साथ सहज संवाद किया। कार्यक्रम में शहर के महापौर हितेशभाई बारोट, कलेक्टर भव्य वर्मा, उप महापौर अंजूबेन शाह, मनपा स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री कमलेशभाई पटेल तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी महानगर पालिका के पदाधिकारी, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में अभिभावक और बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed