{"_id":"6abcef25bc559d7b5005824e","slug":"gujarat-horrific-collision-between-gsrtc-bus-and-truck-in-gir-somnath-two-dead-16-injured-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: गिर सोमनाथ में जीएसआरटीसी बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, दो लोगों की मौत; 16 घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: गिर सोमनाथ में जीएसआरटीसी बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, दो लोगों की मौत; 16 घायल
Wed, 30 Sep 2026 06:58 PM IST
अमन मौर्या
पीटीआई, गुजरात
पीटीआई, गुजरात
Published by: अमन मौर्या
Updated Wed, 30 Sep 2026 06:58 PM IST
सार
गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में बुधवार सुबह करीब 7 बजे गिर गढ़डा तालुका के बेडिया गांव के पास बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक में सवार ड्राइवर समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक
- फोटो : संवाद
विस्तार
गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में बुधवार को गुजरात स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (जीएसआरटीसी) की बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। गुजरात पुलिस ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। गुजरात पुलिस में सब-इंस्पेक्टर वी एन मोरवाडिया ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब सात बजे गिर गढ़डा तालुका के बेडिया गांव के पास हुआ। उन्होंने बताया कि जीएसआरटीसी बस और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर हुई। ट्रक में सवार दो लोगों (जिनमें ड्राइवर भी शामिल था) मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को ईलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। हादसे में घायल बस ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है।
कपास से लदा ट्रक से हुई भिड़ंत
जानकारी के मुताबिक, हादसे में घायल लोगों में बस के यात्री और ट्रक में सवार लोग शामिल हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जीएसआरटीसी की यह बस अमरेली जिले के खंभा से गिर सोमनाथ के ऊना की ओर जा रही थी उसी समय कपास से लदा एक ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों में जोरदार भिड़ंत हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और हादसे की गहनता से जांच शुरू कर दी।