{"_id":"68bc2e4c0d0817f3c50c7b78","slug":"gujarat-pavagadh-hill-temple-many-dead-as-wire-of-cargo-ropeway-snaps-accident-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Pavagadh Temple: गुजरात के पावागढ़ मंदिर में दर्दनाक हादसा, रोपवे की तार टूटी; छह लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Pavagadh Temple: गुजरात के पावागढ़ मंदिर में दर्दनाक हादसा, रोपवे की तार टूटी; छह लोगों की मौत
Sat, 06 Sep 2025 08:21 PM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Sat, 06 Sep 2025 08:21 PM IST
सार
गुजरात के पंचमहल जिले में स्थित पावागढ़ शक्ति पीठ में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ। मालवाहक रोपवे की तार टूटने से छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो लिफ्टमैन और दो मजदूर भी शामिल हैं। हादसे के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें राहत-बचाव में जुटी हैं। खराब मौसम के चलते यात्रियों के लिए रोपवे पहले से बंद था।
विज्ञापन
गुजरात के पावागढ़ मंदिर में हादसा।
- फोटो : X-@ANI (वीडियो ग्रैब)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के पंचमहल जिले में शनिवार को पावागढ़ शक्ति पीठ में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मालवाहक रोपवे की तार अचानक टूटने से छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो लिफ्टमैन, दो मजदूर और दो अन्य शामिल बताए जा रहे हैं। यह हादसा दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। घटना की पुष्टि पंचमहल कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक हरेश दुधात ने की है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। प्रशासन की टीमें मौके पर डटी हुई हैं। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तार टूटना बताई जा रही है। फिलहाल तकनीकी कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- 'अमेरिका के साथ बातचीत चल रही', भारत से रिश्तों पर ट्रंप के बदले सुर के बीच जयशंकर का बड़ा बयान
विज्ञापन
सुबह से बंद था यात्रियों का रोपवे
पावागढ़ पहाड़ी करीब 800 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। श्रद्धालु या तो 2000 सीढ़ियां चढ़कर या फिर रोपवे से मंदिर पहुंचते हैं। हालांकि शनिवार सुबह से खराब मौसम की वजह से यात्रियों के लिए रोपवे सेवा बंद कर दी गई थी। हादसा मालवाहक रोपवे में हुआ, जिसका इस्तेमाल सामान ले जाने के लिए किया जाता है।
इस मामले में मंत्री रुशिकेश पटेल ने बताया कि हादसा टावर नंबर-एक के पास हुआ, जब सामान ढोने वाले बोगी की तार अचानक टूट गई और बोगी नीचे गिर गई। सभी शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। जिला कलेक्टर ने जांच समिति बनाई है और सरकार को प्राथमिक रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
धार्मिक स्थल पर पसरा मातम
पावागढ़ शक्ति पीठ मां काली को समर्पित मंदिर है। यह स्थान गुजरात का प्रमुख धार्मिक केंद्र है, जहां हर साल लगभग 25 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। हादसे के बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में मातम और दहशत का माहौल है। लोग हादसे को लेकर चिंता जता रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- जीएसटी सुधारों पर सीतारमण ने राज्यों का जताया आभार, विपक्ष पर लगाया देश को 'गुमराह' करने का आरोप
तकनीकी जांच से होगा सच उजागर
प्रशासन का कहना है कि हादसे की असली वजह तकनीकी जांच के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया गया है। वहीं इस हादसे ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
एक और हादसे में तीन इंजीनियरिंग के छात्रों की मौत
राजकोट जिले में एक एसयूवी पलटने से एक इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। दुर्घटना जसदण तालुका के जंगवाड़ गांव के पास शनिवार को रात 1:30 पर हुई। मृतकों की पहचान आंध्र प्रदेश के नरेश कोडावती (19), मोती हर्ष (17) और अफरीद सैयद (17) के रूप में हुई है।
इंस्पेक्टर आरएस सकारिया ने बताया कि राजकोट की आरके यूनिवर्सिटी के 12 छात्र छुट्टियां मनाने दीव जा रहे थे। गाड़ी चला रहे छात्र ने मोड़ पर नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी पलट गई। घायल आठ छात्रों में से दो को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए राजकोट सिविल अस्पताल भेज दिया गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन