सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat rajya sabha election bjp candidates win all four seats unopposed ec announces results

गुजरात राज्यसभा चुनाव: चारों सीटों पर निर्विरोध जीते भाजपा उम्मीदवार, निर्वाचन आयोग ने की घोषणा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर (गुजरात) Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 11 Jun 2026 04:10 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात की चारों राज्यसभा सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। निर्वाचन आयोग ने चारों को औपचारिक रूप से निर्विरोध घोषित किया है। चारों विजयी उम्मीदवार कौन हैं, पढ़िए रिपोर्ट-

gujarat rajya sabha election bjp candidates win all four seats unopposed ec announces results
गुजरात राज्यसभा चुनावों में चारों सीटों पर भाजपा का क्लीन स्वीप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/प्रदीपसिंह वाघेला
विज्ञापन

विस्तार

गुजरात की चार राज्यसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों को औपचारिक रूप से निर्विरोध घोषित किया गया है। इसलिए अब 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव गुजरात में नहीं होंगे। निर्वाचन आयोग ने भाजपा के राजुभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जितेंद्र मेघजीभाई कंजारिया को निर्विरोध घोषित किया है। 

 
मौूजदा गुजरात विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों की संख्या 161 है। कांग्रेस की 12 और आम आदमी पार्टी की केवल पांच सीटें हैं। इसलिए किसी भी विपक्षी दल ने उम्मीदवार नहीं उतारा। इसी वजह निर्वाचन आयोग ने गुजरात में भाजपा के चारों उम्मीदवारों को निर्विरोध घोषित कर दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्विरोध चुने गए चार उम्मीदवार कौन हैं?

मुकेश राठवा: छोटा उदयपुर जिले के क्वांट से ताल्लुक रखते हैं। यह एक जनजातीय क्षेत्र है। वह भाजपा के महासचिव और भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राज्य उपाध्यक्ष रहे हैं।
विज्ञापन


जितेंद्र कंजारिया: सतवाड़ा समाज से आते हैं। देवभूमि द्वारका जिले के एक प्रमुख भाजपा नेता और कार्यकर्ता हैं। वह जिला पंचायत की कार्यकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष, खंभालिया के पूर्व विधायक मेघजीभाई कंजारिया के बेटे हैं। उनके पिता मेघजीभाई कंजारिया का 2021 में कोरोना के कारण निधन हो गया।

मानसिंह परमार: राजपूत समाज से ताल्लुक रखते हैं, जो वर्तमान में गुजरात प्रदेश भाजपा बख्शी पंच मोर्चा के अध्यक्ष का पदभार संभाल रहे हैं।

राजू शुक्ला: ब्राह्मण समुदाय से हैं। कड़ी-कलोल इलाके के रहने वाले हैं। भाजपा कार्यकर्ता हैं और वर्तमान में सुरेंद्रनगर के प्रभारी हैं। 

ये भी पढ़ें: 'टीवीके में शामिल होने वाले AIADMK सदस्यों को होगा पछतावा, अपनी मूल पार्टी में लौटेंगे', दिनाकरण का दावा


चुनाव का पूरा कार्यक्रम 

  • चुनाव अधिसूचना: 1 जून 2026
  • नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि: 8 जून 2026
  • नामांकन पत्रों की जांच: 9 जून 2026
  • नाम वापस लेने की अंतिम तिथि: 11 जून 2026
  • मतदान और परिणाम: 18 जून 2026

गुजरात से राज्यसभा में कांग्रेस के इकलौते सांसद और प्रदेश अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है। इसके चलते जून के बाद राज्यसभा में गुजरात कांग्रेस का प्रतिनिधित्व शून्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed