सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat student Vidhi stabbed to death in Canada; family informed after 12 days

कनाडा में गुजरात की छात्रा की हत्या: परिवार को 12 दिन बाद मिली जानकारी, लगाई न्याय की गुहार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 28 May 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
सार

कनाडा के नियाग्रा में गुजरात की 22 वर्षीय छात्रा विधि मेधा की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे उसका परिवार सदमे में है। वह कनाडा में पढ़ाई के साथ काम कर रही थी। लेकिन 15 मई को लापता होने के बाद उसका शव मिला। पढ़िए रिपोर्ट-

Gujarat student Vidhi stabbed to death in Canada; family informed after 12 days
विधि मेघा के पिता कल्पेशभाई मेधा - फोटो : एएनआई/एक्स/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

कनाडा के नियाग्रा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां गुजरात के अहमदाबाद की एक छात्रा की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। यह इलाका अमेरिका की सीमा के पास है। 


मृतक छात्रा की पहचान आणंद जिले के बोरसद कस्बे की रहने वाली विधि कल्पेशभाई मेधा (22 वर्षीय) के रूप में हुई है। वह पिछले चार साल से उच्च शिक्षा के लिए कनाडा में रह रही थीं। पढ़ाई के साथ-साथ वह पार्ट टाइम काम भी करती थी और वहां स्थायी निवास पाने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के अनुसार, विधि ने आखिरी बार अपने पिता से 14 मई को बात की थी। 15 मई को वह अपने घर से निकली, जिसके बाद वह लापता हो गई। बाद में उसका शव नियाग्रा क्षेत्र में मिला। इसके बाद कनाडाई अधिकारियों ने पुष्टि की कि उसकी चाकू मारकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos


12 दिन बाद मिली परिजनों को सूचना
परिजनों को यह जानकारी घटना के लगभग 12 दिन बाद बुधवार को मिली। सूचना में देरी से परिवार का दुख और बढ़ गया है। रिश्तेदारों ने बताया कि उन्हें यह जानकारी नई दिल्ली के अधिकारियों के जरिये मिली। कनाडा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

चाचा से डेढ़ साल से अलग रह रहीं थीं विधि मेधा
बताया जा रहा है कि विधि के एक चाचा कनाडा में रहते हैं। लेकिन वह पिछले डेढ़ साल से अलग रह रही थीं। उनका छोटा भाई रुद्र परिवार के साथ बोरसद में रहता है। 

घटना के बाद बोरसद में शोक की लहर
इस घटना की खबर से बोरसद में लोग शोक में हैं। परिजन और पड़ोसी परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे। मां वैशालीबेन मेघा सदमे में हैं और बोल नहीं पा रही हैं। जबकि अन्य परिजन बार-बार रोते नजर आए। उनकी बुआ स्नेहल मेघा लगातार रो रही थीं।

ये भी पढ़ें: प. बंगाल: शांतनु सेन ने TMC के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा, आरजी कर मामले पर पार्टी पर साधा निशाना

 परिजनों ने की आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग
परिजनों ने कहा कि 14 मई के बाद से वह अपनी बेटी का चेहरा भी नहीं देख पाए हैं। उन्होंने सरकार से अपील की है कि शव को जल्द भारत लाया जाए और आरोपी को गिरफ्तार किया जाए, ताकि किसी और परिवार को ऐसा दर्द न झेलना पड़े।



मेहनती छात्रा थी विधि
दोस्तों और रिश्तेदारों ने विधि को एक मेहनती छात्रा बताया, जो विदेश में पढ़ाई और काम दोनों संभालते हुए अपने भविष्य की तैयारी कर रही थी। इस घटना से कनाडा में भारतीय समुदाय और गुजरात के लोग गहरे दुख में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed