{"_id":"68e361a3277ce1428c06d5f1","slug":"gujarat-veraval-several-dead-after-80-year-old-building-collapses-news-and-updates-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: गुजरात के वेरावल में पुरानी इमारत ढही, तीन की मौत; महिला-बेटी और रास्ते से गुजर रहे बाइकसवार की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: गुजरात के वेरावल में पुरानी इमारत ढही, तीन की मौत; महिला-बेटी और रास्ते से गुजर रहे बाइकसवार की मौत
Mon, 06 Oct 2025 11:58 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:58 AM IST
सार
स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह इमारत करीब 80 साल पुरानी थी और लंबे समय से जर्जर हालत में थी। बारिश और समय के असर से इसकी दीवारें कमजोर हो चुकी थीं।
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के वेरावल शहर में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। शहर के खारवावाड़ इलाके में एक पुरानी तीन मंजिला इमारत का हिस्सा अचानक ढह गया। हादसा रात के करीब 1:30 बजे हुआ। तब अधिकतर लोग सो रहे थे। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मरने वालों में एक महिला, उसकी बेटी और एक बाइक सवार राहगीर शामिल हैं।
80 साल पुरानी थी इमारत
स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह इमारत करीब 80 साल पुरानी थी और लंबे समय से जर्जर हालत में थी। बारिश और समय के असर से इसकी दीवारें कमजोर हो चुकी थीं। पुलिस इंस्पेक्टर एचआर गोस्वामी ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब एक बाइक सवार व्यक्ति वहां से गुजर रहा था। गिरते मलबे की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा, “इमारत का हिस्सा अचानक गिर पड़ा, जिसमें एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं मलबे में दब गईं।”
मां-बेटी की मलबे में दबने से मौत
मलबे के नीचे दबने वालों में देवकीबेन सुइयानी (65) और उनकी बेटी जशोदा (35) थीं, जो उसी इमारत में रहती थीं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके पति और एक अन्य महिला को दमकलकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, रास्ते से गुजर रहे बाइकसवार दिनेश जंगी (34) की भी घटना में जान चली गई।
विज्ञापन
सुबह 5 बजे तक चला बचाव अभियान
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस, नगर निगम के कर्मचारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू ऑपरेशन करीब सुबह 5 बजे तक चला। मलबे से तीन शव निकाले गए, जबकि दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस का कहना है कि इमारत पहले से ही काफी जर्जर थी और कई बार मरम्मत की आवश्यकता जताई गई थी, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया।