{"_id":"6a7072b8c984991899032b94","slug":"harshwardhan-sapkal-claims-bjp-rss-want-devendra-fadnavis-as-union-education-minister-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: 'फडणवीस को दिल्ली बुलाना चाहती है भाजपा?', हर्षवर्धन सपकाल का दावा- संघ चाहता है शिक्षा मंत्री बनें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: 'फडणवीस को दिल्ली बुलाना चाहती है भाजपा?', हर्षवर्धन सपकाल का दावा- संघ चाहता है शिक्षा मंत्री बनें
Mon, 03 Aug 2026 04:21 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Mon, 03 Aug 2026 04:21 PM IST
सार
Harshwardhan Sapkal Claims: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने दावा किया है कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देवेंद्र फडणवीस को केंद्र की राजनीति में लाना चाहते हैं। उनके मुताबिक फडणवीस को केंद्रीय शिक्षा मंत्री बनाने पर विचार हो रहा है। यह बयान ऐसे समय आया है जब उनके दिल्ली जाने की चर्चाएं तेज हैं। क्या सचमुच फडणवीस महाराष्ट्र छोड़कर दिल्ली की राजनीति में जाने वाले हैं? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री बनाए जाने के दावे पर क्या बोले सीएम फडणवीस?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लेकर एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति में जाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ फडणवीस को दिल्ली बुलाना चाहते हैं। उनके अनुसार फडणवीस को केंद्रीय शिक्षा मंत्री बनाने पर विचार किया जा रहा है ताकि भाजपा और संघ अपने वैचारिक एजेंडे को आगे बढ़ा सकें। हालांकि फडणवीस पहले ही इन अटकलों को खारिज कर चुके हैं।
सपकाल ने कहा कि महाराष्ट्र में तीन भाषा नीति और हिंदी को लेकर जो विवाद हुआ, वह केवल भाषा का मुद्दा नहीं था बल्कि एक बड़े राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा था। उनका आरोप है कि भाजपा और संघ शिक्षा व्यवस्था के जरिए अपने विचारों को लागू करना चाहते हैं। इसी वजह से फडणवीस को केंद्र की राजनीति में लाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस नेता ने यह भी दावा किया कि उन्हें केंद्रीय शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
ये भी पढ़ें- 'राहुल और अखिलेश एफआईआर से नहीं डरते': पप्पू यादव का पलटवार, बोले- मुझे 10 बार जान से मारने की धमकी मिली