फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bankipur bypoll Prashant Kishor says people of Bankipur have sent a clear message to BJP leadership

Bankipur Bypoll: प्रशांत किशोर ने BJP और सम्राट चौधरी पर कसा तंज, बांकीपुर के साथ बंगलूरू का क्यों जिक्र किया?

Mon, 03 Aug 2026 04:47 PM IST
राहुल कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 03 Aug 2026 04:47 PM IST
सार

जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। जीत की ओर बढ़ रहे प्रशांत किशोर ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भी सवाल खड़े किए हैं। 

विज्ञापन
Bankipur bypoll Prashant Kishor says people of Bankipur have sent a clear message to BJP leadership
प्रशांत किशोर का भाजपा पर हमला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना सोमवार को पटना के एएन कॉलेज परिसर में जारी है। 26वें राउंड की गिनती पूरी होने तक जन सुराज पार्टी को स्पष्ट बढ़त मिली हुई है। जन सुराज के संयोजक एवं पार्टी प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने शुरुआती दौर से बनाई बढ़त को बरकरार रखा है। जीत की ओर बढ़ रहे बांकीपुर में पहले राउंड से बढ़त बनाए हुए प्रशांत किशोर ने पहली प्रतिक्रिया दी। प्रशांत किशोर ने कहा कि  भाजपा का 30 बरस का गढ़ 30 दिनों में ढह गया। यह चुनाव विधायक चुनने के लिए नहीं था। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यहां भाजपा का 30 बरस का गढ़ 30 दिनों में ढह गया। यह चुनाव विधायक चुनने के लिए नहीं था। सम्राट चौधरी से कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, लेकिन इस चुनाव के माध्यम से बिहार की जनता ने भाजपा को यह संदेश दिया है कि किसी अच्छे चरित्रवान और काबिल इंसान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाइए। जितनी चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के लिए करते हैं, तो थोड़ी चिंता बिहार की भी करें ताकि यहां का पलायन रुके और बेरोजगारी कम हो।  
विज्ञापन


बांकीपुर रातों-रात बंगलूरू नहीं बन जाएगा- पीके
इस जीत के बाद हमारी पहली प्राथमिकता बांकीपुर के लोगों के आशीर्वाद और भरोसे का सम्मान करना है। हम बांकीपुर को बेहतर बनाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। आपको अगले दो-तीन महीनों में ये बदलाव दिखने लगेंगे। मैं बड़े-बड़े वादे नहीं करना चाहता हूं। मेरे विधायक बनने से बांकीपुर रातों-रात बंगलूरू नहीं बन जाएगा। लेकिन अगले दो-तीन महीनों में आपको यहां कुछ सुधार ज़रूर दिखेंगे। बांकीपुर के लोगों ने बीजेपी नेतृत्व को एक साफ संदेश दिया है,  बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर किसी अच्छे व्यक्ति को चुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीके ने कुशवाह समाज का सीएम बनाने की मांग की
अगर भाजपा सम्राट चौधरी की जगह कुशवाहा समुदाय के किसी दूसरे नेता को लाना चाहती है, तो यह पूरी तरह से उनका फैसला है। हमें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन जिसे भी चुना जाए, वह कुशवाहा समुदाय का एक काबिल और ईमानदार व्यक्ति होना चाहिए। हर हाल में बिहार की तरक्की होनी चाहिए। बिहार का विकास होना चाहिए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन जीतता है या कौन सी पार्टी सरकार बनाती है। यही लोकतंत्र है। चुनाव में जीत-हार तो होती रहती है; वे आते-जाते रहते हैं। असल मायने में बिहार का विकास ही सबसे जरूरी है।"


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed