{"_id":"6a70846d53fda9f3f209ebf6","slug":"rjp-misa-bharti-on-bankipur-bypoll-calls-prashant-kishor-bjps-fox-sparks-row-what-other-leader-remarks-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बांकीपुर में भाजपा की लोमड़ी जीती': प्रशांत किशोर की जीत पर बोलीं मीसा भारती, नतीजों पर किसने क्या कहा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'बांकीपुर में भाजपा की लोमड़ी जीती': प्रशांत किशोर की जीत पर बोलीं मीसा भारती, नतीजों पर किसने क्या कहा?
Mon, 03 Aug 2026 05:37 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/पटना
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Mon, 03 Aug 2026 05:37 PM IST
सार
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने मतगणना में बढ़त बनाए रखी। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल की सांसद मीसा भारती ने दावा किया कि भाजपा उम्मीदवार हार गया, लेकिन अगर प्रशांत किशोर जीतते हैं तो यह भाजपा की ही जीत होगी। वहीं प्रशांत किशोर और भाजपा नेताओं ने भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी। बांकीपुर के नतीजे पर मीसा ने प्रशांत किशोर को भाजपा की लोमड़ी बताया। आइए, जानते हैं इस पर और बाकी के नेताओं ने क्या प्रतिक्रिया दी...
विज्ञापन
मीसा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। फिलहाल प्रशांत किशोर करीब 18000 वोटों से आगे चल रहे हैं। अंतिम चरण की गिनती होना बाकी है। इसी बीच नेताओं के बयान भी चर्चा में आ गए हैं। जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने लगातार बढ़त बनाए रखी तो राष्ट्रीय जनता दल की सांसद मीसा भारती ने इसे लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया। वहीं, भाजपा नेताओं ने जनादेश स्वीकार करते हुए नतीजों की समीक्षा की बात कही। बांकीपुर का चुनाव परिणाम अब राजनीतिक बयानबाजी का भी केंद्र बन गया है। प्रशांत किशोर ममेत कई नेताओं के बयान सामने आए हैं... आइए, सभी बयानों को विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रशांत किशोर ने जनता से कई बड़े वादे किए, जिनमें से कई को पूरा करना आसान नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि जनता को सच्चाई पता नहीं है कि प्रशांत किशोर ही भाजपा के असली प्रत्याशी हैं। जनता को ये बात समझने में समय लगेगा लेकिन जब वे जीत जाएंगे तो ये देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
प्रशांत किशोर ने जीत की ओर बढ़ते हुए क्या कहा?
प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में भाजपा का 30 साल पुराना गढ़ 30 दिनों में ढह गया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल विधायक चुनने का नहीं था, बल्कि बिहार की राजनीति को संदेश देने वाला चुनाव था। उन्होंने कहा कि उनकी सम्राट चौधरी से कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार की जनता चाहती है कि राज्य को एक ईमानदार और सक्षम मुख्यमंत्री मिले। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से बिहार के विकास, पलायन रोकने और बेरोजगारी कम करने पर अधिक ध्यान देने की अपील भी की।
विज्ञापन
मीसा भारती ने प्रशांत किशोर की बढ़त पर क्या कहा?
राष्ट्रीय जनता दल की सांसद मीसा भारती ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार हार गया है, लेकिन अगर प्रशांत किशोर जीतते हैं तो एक तरह से ये भी भाजपा की ही जीत हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपना उम्मीदवार क्यों बदला, यह अपने आप में बड़ा सवाल है। इसी दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने उम्मीदवार को हराकर अपनी लोमड़ी को जिता दिया। उनके मुताबिक, ऐसा लगता है कि भाजपा को अपने दम पर जीत का भरोसा नहीं था।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रशांत किशोर ने जनता से कई बड़े वादे किए, जिनमें से कई को पूरा करना आसान नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि जनता को सच्चाई पता नहीं है कि प्रशांत किशोर ही भाजपा के असली प्रत्याशी हैं। जनता को ये बात समझने में समय लगेगा लेकिन जब वे जीत जाएंगे तो ये देखने को मिलेगा।