फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cabinet expansion in Karnataka under CM DK Shivakumar begins 20 MLAs take oath as ministers

Karnataka: कर्नाटक में 20 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ; 12 नए चेहरों को मौका; आठ पुराने दिग्गजों की वापसी

Mon, 03 Aug 2026 05:37 PM IST
प्रशांत तिवारी एएनआई, बंगलूरू
एएनआई, बंगलूरू Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 03 Aug 2026 05:37 PM IST
सार

कर्नाटक में डीके शिवकुमार सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। इनमें 12 नए चेहरे और 8 पुराने मंत्री शामिल हैं, जबकि गायत्री शांतिगौड़ा अकेली महिला मंत्री होंगी। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि सभी विधायकों को एक साथ मंत्री बनाना संभव नहीं है, लेकिन भविष्य में योग्य नेताओं को अवसर दिया जाएगा।  

विज्ञापन
Cabinet expansion in Karnataka under CM DK Shivakumar begins 20 MLAs take oath as ministers
सीएम डीके शिवकुमार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बंगलूरू लोकभवन में सोमवार शाम को 20 कांग्रेस विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सभी विधायकों को पद व गोपनियता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार समेत राज्य के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बता दें कि यह विस्तार कांग्रेस हाईकमान से मंजूरी मिलने के बाद हुई। हाईकमान ने कुल 20 मंत्रियों के नामों पर मुहर लगाई, जिनमें एकमात्र महिला विधायक गायत्री शांतिगौड़ा भी शामिल हैं। इस नई सूची में 12 नए चेहरों को मौका मिला है, जबकि 8 मौजूदा मंत्रियों को दोबारा मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।

विज्ञापन


किन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ ?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद जिन नेताओं के मंत्री पद की शपथ ली है। उनमें पीएम नरेंद्रस्वामी, शिवराज तंगडगी, रुद्रप्पा लामाणी, केएस बसवन्थप्पा, बी. नागेंद्र, टी. रघुमूर्ति, बीजेड ज़मीर अहमद खान, रिजवान अरशद, संतोष लाड, मधु बंगारप्पा, पुट्टरंगशेट्टी, एसएस मल्लिकार्जुन, अजय सिंह, एन. चालुवरायस्वामी, केएम शिवलिंगे गौड़ा, एचसी बालकृष्ण, गायत्री शांतिगौड़ा, बसवराज रायारेड्डी, विजयानंद काशप्पनावर और लक्ष्मण सावदी शामिल हैं।
विज्ञापन


मौजूदा कर्नाटक सरकार में कौन-कौन हैं?
डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार में जी. परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, रामलिंगा रेड्डी, सतीश जारकीहोली, कृष्णा बायरे गौड़ा, प्रियंक खरगे, यूटी खाडेर, ईश्वर खंड्रे, डॉ. यतिंद्र सिद्धारमैया, बायराथी सुरेश और शरण प्रकाश पाटिल जैसे वरिष्ठ नेता प्रमुख जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला प्रतिनिधित्व को लेकर क्या तस्वीर है?
20 सदस्यीय इस कैबिनेट विस्तार में गायत्री शांतिगौड़ा इकलौती महिला मंत्री होंगी। उनके अलावा पीएम नरेंद्रस्वामी, केएस बसवन्थप्पा, टी. रघुमूर्ति, पुट्टरंगशेट्टी और अजय सिंह जैसे कई नए चेहरों को पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। वहीं कई पूर्व मंत्री भी एक बार फिर सरकार का हिस्सा बने हैं।

विधानमंडल के प्रमुख पदों पर किसे जिम्मेदारी मिली?
कांग्रेस हाईकमान ने कर्नाटक विधानसभा और विधान परिषद के प्रमुख पदों पर भी नियुक्तियों को मंजूरी दी है। जीएस पाटिल को विधानसभा अध्यक्ष, ए.एस. पोनन्ना को उपाध्यक्ष, सलीम अहमद को विधान परिषद का सभापति और उमाश्री को उपसभापति बनाए जाने की स्वीकृति दी गई है।

'सभी को मंत्रिमंडल में शामिल करना संभव नहीं'
कैबिनेट में जगह न मिलने पर विधायकों के नाराज होने की खबरों पर मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य के सभी विधायकों को एक साथ मंत्रिमंडल में जगह देना संभव नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिन्हें इस बार मंत्री पद नहीं मिल पाया है, उन्हें भविष्य में अवसर दिया जाएगा। कैबिनेट विस्तार को लेकर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह खुद भी पहले सिद्धारमैया सरकार में शुरुआती दौर में मंत्री नहीं बन पाए थे, लेकिन बाद में उन्हें मौका मिला था। उन्होंने कहा कि इसी तरह सभी योग्य विधायकों को समय आने पर जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके बाद वह शपथ ग्रहण समारोह के लिए लोक भवन रवाना हो गए।

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद नेताओं ने क्या कहा? 
मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद कांग्रेस नेता एन. चलुवरायस्वामी ने कहा कि  मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, राहुल गांधी और कांग्रेस हाईकमान ने मंत्री पद के लिए मेरा नाम चुना है। मैं उन सभी का दिल से आभारी हूं। मुख्यमंत्री मुझे जो भी जिम्मेदारी देंगे, मैं उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाऊंगा तथा अपनी पूरी क्षमता से उसे पूरा करने का प्रयास करूंगा।


ये भी पढ़ें: कौन हैं प्रशांत किशोर?: 31 साल, नौ चुनाव बाद ढहा BJP का गढ़; कभी पीएम मोदी के रणनीतिकार रहे PK की पूरी कहानी

वहीं, मंत्री पद की शपथ लेने वाले दूसरे कांग्रेस नेता पीएम नरेंद्रस्वामी ने कहा कि मंत्री पद की शपथ लेकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। हम सभी मिलकर पार्टी को और मजबूत करेंगे तथा 2028 के चुनाव में फिर से सरकार बनाएंगे। साथ ही हमारा सपना है कि 2029 में हमारे नेता राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed