{"_id":"62ff6e2cbd5b8a56ac7a51b8","slug":"hc-dismisses-swapnas-plea-seeking-to-quash-firs-on-conspiracy-cases","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kerala: हाईकोर्ट से स्वप्ना सुरेश को झटका, साजिश के मामलों में प्राथमिकी रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: हाईकोर्ट से स्वप्ना सुरेश को झटका, साजिश के मामलों में प्राथमिकी रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 19 Aug 2022 05:54 PM IST
सार
स्वप्ना सुरेश ने दो महीने पहले अदालत का रुख किया था। उनके खिलाफ राज्य में कथित दंगा भड़काने की साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया था। स्वप्ना ने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी (एफआईआर) को रद्द करने की मांग की थी।
विज्ञापन
1 of 6
स्वप्ना सुरेश और केरल हाईकोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोना तस्करी मामले में केरल उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश को झटका दिया है। राज्य पुलिस ने स्वप्ना के खिलाफ तिरुवनंतपुरम और पलक्कड़ में दंगा भड़काने के लिए कथित साजिश रचने के मामले दर्ज किए थे। स्वप्ना ने इन मामलों को निरस्त करने के लिए अदालत का रुख किया था। लेकिन अदालत ने स्वप्ना की सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया।
उच्च न्यायालय ने क्या कहा?
2 of 6
Kerala High Court
याचिकाओं को खारिज करते हुए उच्च न्यायालय ने कहा कि मामलों की जांच प्रारंभिक चरण में है। शिकायतकर्ता (स्वप्ना सुरेश) मामलों के संबंध में आरोप पत्र दायर होने के बाद अदालत का दरवाजा खटखटा सकता है।
राज्य में कथित दंगा भड़ने की साजिश रचने का आरोप
3 of 6
Swapna Suresh
- फोटो : social media
स्वप्ना सुरेश ने दो महीने पहले अदालत का रुख किया था। उनके खिलाफ राज्य में कथित दंगा भड़काने की साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया था। स्वप्ना ने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी (एफआईआर) को रद्द करने की मांग की थी। याचिका में सुरेश ने दावा किया था कि उसे मामले में झूठा फंसाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोना तस्करी में मुख्यमंत्री के शामिल होने का भी लगाया था आरोप
4 of 6
Gold smuggler swapna suresh
- फोटो : Twitter
स्वप्ना ने अपनी याचिका में सोने की तस्करी सहित अन्य मामलों में केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन, उनके परिवार के दो सदस्यों, पूर्व मंत्री के.टी जलील, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पी. श्रीरामकृष्णन, मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव एम. शिवशंकर और कुछ शीर्ष नौकरशाहों के शामिल होने का भी आरोप लगाया था।
विज्ञापन
सोने की तस्करी का मामला क्या है?
5 of 6
Swapna Suresh kerala
- फोटो : ANI
5 जुलाई 2020 को तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने तीस किलोग्राम से अधिक वजन और 15 करोड़ रुपये मूल्य के सोने का सामान जब्त किया था। यह सामान एयर कार्गो पर उतारा गया था और यूएई के वाणिज्य दूतावास में आए सामान में छिपाकर लाया गया था। सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।