{"_id":"630372662fdcc74961149f32","slug":"himanta-biswa-sarma-if-any-imam-comes-to-your-village-immediately-inform-police-station","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Assam: अलकायदा के दो आतंकी पकड़े जाने के बाद बोले सीएम सरमा- गांव में इमाम आएं तो पुलिस को बताएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: अलकायदा के दो आतंकी पकड़े जाने के बाद बोले सीएम सरमा- गांव में इमाम आएं तो पुलिस को बताएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 22 Aug 2022 06:35 PM IST
सार
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हमने कुछ एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर) बनाए हैं कि अगर आपके गांव में कोई इमाम आता है और आप उसे नहीं जानते हैं तो तुरंत पुलिस स्टेशन को सूचित करें, वे सत्यापित करेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हमने कुछ एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर) बनाए हैं कि अगर आपके गांव में कोई इमाम आता है और आप उसे नहीं जानते हैं तो तुरंत पुलिस स्टेशन को सूचित करें, वे सत्यापित करेंगे, उसके बाद ही वे रुक सकते हैं। असम का हमारा मुस्लिम समुदाय इस काम में हमारी मदद कर रहा है।
Guwahati | We have made some SoP that if any Imam comes to your village and you do not know him, immediately inform the Police Station, they will verify, only after that, they can stay. Our Muslim community of Assam is helping us in this work: Assam CM Himanta Biswa Sarma pic.twitter.com/WeGp8Vrilz
बता दें कि इससे पहले असम पुलिस ने शनिवार की रात दो संदिग्ध आतंकियों को गोलपारा से गिरफ्तार किया था। दोनों संदिग्धों के अलकायदा भारतीय उपमहाद्वीप (एआईक्यूएस) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) से जुड़े होने के सबूत मिले हैं। ये संदिग्ध आतंकी मस्जिद में इमाम थे।
दोनों का आतंकी सगंठनों से सीधा संबंध : पुलिस
3 of 5
Assam Police, असम पुलिस
- फोटो : Twitter
गोलपारा के एसपी वीवी राकेश रेड्डी ने बताया कि दोनों संदिग्धों का आतंकी संगठनों से सीधा संबंध है। घर की तलाशी के दौरान उनके अल-कायदा से जुड़े होने के सबूत मिले हैं। इसके साथ ही उनसे पोस्टर और अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुई हैं। उनके मोबाइल फोन, सिम कार्ड और आईडी कार्य को जब्द कर लिया गया।
अधिकारी के बताया कि दोनों संदिग्धों ने बांग्लादेश से आए जिहादी आतंकियों को राशन उपलब्ध कराया था। इसके अलावा उन्हें आश्रय भी दिया था। उन्होंने जिले में स्लीपर सेल की भर्ती के लिए एक्यूआईएस के सदस्य होने की बात कबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने ज्योति चित्रबन फिल्म स्टुडियो का किया उद्गाटन
4 of 5
ज्योति चित्रबन फिल्म स्टूडियो का उद्घाटन कार्यक्रम
- फोटो : Himanta Biswa Sarma/Twitter
इससे पहले सोमवार हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को राज्य सरकार के स्वामित्व वाले ज्योति चित्रबन फिल्म स्टुडियो में एक अत्याधुनिक ऑडियो-विजुअल हब का उद्घाटन किया। ये हब पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र के फिल्म निर्माताओं की सेवा करेगा।
फिल्म निर्माताओं की मांगों को पूरा करने और उन्हें अपनी फिल्मों के लिए पोस्ट-प्रोडक्शन काम करने में सक्षम बनाने के लिए स्टुडियो को नवीनतम तकनीक से लैस किया गया है।
विज्ञापन
ऑडियो विजुअल हब में फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन काम कर सकेंगे निर्माता
5 of 5
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा
- फोटो : Himanta Biswa Sarma/Twitter
उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ज्योति चित्रबन फिल्म स्टूडियो में एक अत्याधुनिक ऑडियो विजुअल हब जनता को समर्पित करते हुए खुशी हो रही है। यह असम और अन्य पूर्वोत्तर के राज्यों के निर्माताओं को क्षेत्र से बाहर जाए बिना अपनी फिल्मों के सभी पोस्ट-प्रोडक्शन गतिविधियों को करने में सक्षम बनाएगा।
उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माता हब में रियायती दरों पर अपनी फिल्मों में नवीनतम ऑडियो-विजुअल इफेक्ट को जोड़ सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, यह मेरे लिए संतुष्टिदायक है क्योंकि मैंने असम के वित्त मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान इस ये परियोजना बनाई थी। उन्होंने कहा, हम ज्योति चित्रबन में 1,500 क्षमता का सभागार बनाने की भी योजना बना रहे हैं।
राज्य के सांस्कृति मामलों के मंत्री बिमल बोरा ने भी ऑडियो विजुअल हब के उद्घाटन पर संतोष व्यक्त किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।