सब्सक्राइब करें

Assam CM Oath LIVE: हिमंत बिस्व सरमा लगातार दूसरी बार बने असम के सीएम; तीन दलों के चार विधायक बने मंत्री

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 12 May 2026 01:59 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Assam CM Himanta Biswa Sarma Shapath Grahan Samaroh Live: Assam CM Himanta Biswa Sarma Shapath Grahan Samaroh Live: आज गुवाहाटी सिर्फ शपथ ग्रहण का गवाह नहीं बना, बल्कि असम की राजनीति का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन भी दिखा। गुवाहाटी के खानापारा में भव्य समारोह आयोजित किया गया। शपथ लेने के साथ ही मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने लगातार दूसरी बार राज्य की कमान संभाली है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। सरमा के साथ चार नवनिर्वाचित विधायक भी मंत्री बने।  पूरे इलाके को हाई सिक्योरिटी जोन में बदला गया है। चुनाव में विकास, कानून-व्यवस्था और आक्रामक संगठनात्मक रणनीति के दम पर एनडीए ने लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की। इस समारोह की हर हलचल पर अमर उजाला की नजर है। पढ़ें पल-पल की अपडेट...
 

Himanta Biswa Sarma Oath Live Assam Chief Minister Swearing-in Ceremony BJP Govt Formation News in Hindi
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी के साथ हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:57 PM, 12-May-2026

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर हिमंत बिस्व सरमा को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हिमंत बिस्व सरम को असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने उन्हें बेहद कुशल प्रशासक बताते हुए राज्य के लिए किए गए 'नवाचारपूर्ण कार्यों' की सराहना की।

हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफल रहा।

एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, असम के लिए यह एक बड़ा दिन है। एनडीए सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है। डॉ. हिमंत बिस्व सरमा को शपथ लेने पर बधाई। उन्होंने एक शानदार प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई है और राज्य के लिए कई अहम काम किए हैं। उनके कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं। 

प्रधानमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए एक अलग पोस्ट में कहा, रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग को असम सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई। उनके लिए मेरी शुभकामनाएं, ताकि वे असम के विकास की गति को और मजबूत कर सकें। 
 
01:23 PM, 12-May-2026

अमेरिकी राजदूत ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा से मुलाकात की

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, आज गुवाहाटी में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। अमेरिका और असम के बीच पहले से कई व्यापारिक संबंध हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम दोनों देशों के लिए लाभकारी नए अवसरों की पहचान करेंगे। 
 
11:54 AM, 12-May-2026

नवनिर्वाचित विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

नवनिर्वाचित विधायक रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। 
 
11:50 AM, 12-May-2026

Assam CM Oath LIVE: मंत्री के रूप में शपथ ले रहे नवनिर्वाचित विधायक

हिमंत बिस्व सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। अब नवनिर्वाचित विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। 
11:46 AM, 12-May-2026

हिमंत बिस्व सरमा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

भाजपा नेता हिमंत बिस्व सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप शपथ ली है। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस दौरान पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री ने उन्हें बधाई दी। 
11:37 AM, 12-May-2026

असम को विकास की दिशा में आगे ले जाएंगे हिमंत सरमा: माणिक साहा

हिमंत बिस्व सरमा के नेतृ्त्व वाली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, हम बहुत खुश हैं, क्योंकि भाजपा-एनडीए ने पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में चुनाव जीते हैं। डॉ. हिमंत बिस्व सरमा असम को विकास की दिशा में आगे ले जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:28 AM, 12-May-2026

एनडीए सरकार बनने से असम और यूपी की जनता बेहद खुश: केशव प्रसाद मौर्या

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य में भी हिमंत बिस्व सरमा के नेतृ्त्व वाली नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुवाहाटी पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा, असम और उत्तर प्रदेश की जनता बहुत खुश है क्योंकि हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में असम में एनडीए सरकार बनी है। भाजपा राज्य के समग्र विकास के लिए काम करती है। 
11:11 AM, 12-May-2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शपथ ग्रहण स्थल पहुंचे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नवनिर्वाचित असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले खानापारा स्थित वेटरिनरी फील्ड पहुंचे।
11:04 AM, 12-May-2026

आज इतिहास बनने जा रहा, जनता ने भाजपा और पीएम मोदी को लगातार तीसरी बार आशीर्वाद दिया: सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज इतिहास बनने जा रहा है, क्योंकि जनता ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री को लगातार तीसरी बार आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का 'सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास' का विचार इस यात्रा का मार्गदर्शन कर रहा है। यह बयान उन्होंने नवनिर्वाचित असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिया।
 
10:31 AM, 12-May-2026

हिमंत बिस्व सरमा शपथ ग्रहण के लिए घर से रवाना हुए

भारतीय जनता पार्टी के नेता हिमंत बिस्व सरमा शपथ ग्रहण के लिए अपने आवास से रवाना हुए। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed