हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
24 मार्च: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिंताजनक: मामले दोगुने होने की अवधि 504 से घटकर 202 दिन, 75 फीसदी सक्रिय केस इन तीन राज्यों से
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश को चिंता में डाल दिया है। एक मार्च से इसकी रफ्तार तेजी से बढ़ी है। जब ऐसा लग रहा था कि कोरोना का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है, संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों में हर किसी को डरा दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
महाराष्ट्र : परमबीर सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, तबादले के आदेश को दी चुनौती
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा।अपनी याचिका में परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं और सीबीआई जांच की मांग की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर..
गर्मी में नर्मी : आज भी खुशनुमा रहेगा मौसम, न्यूनतम तापमान में कमी की उम्मीद
राजधानी के मौसम ने मंगलवार को करवट ली। इसी के साथ सूर्यदेव के तल्ख तेवरों से लोगों को राहत मिल गई। दोपहर बाद आकाश में बादल घिर आए और रिमझिम बारिश व तेज हवाओं से मौसम सुहाना हो गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
Petrol Diesel Price: आज मिली राहत, 24 दिन बाद घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितनी हैं कीमतें
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज 24 दिन बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है। आज डीजल 17 और पेट्रोल 18 पैसे सस्ता हुआ है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...