Rain Alert: आफत बनकर बरसेंगे बादल; IMD का कई राज्यों के लिए रेड-ऑरेंज अलर्ट, जानिए कहां है सबसे ज्यादा खतरा?
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के पश्चिमी तट, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले 24–72 घंटों के दौरान भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही गुजरात, तटीय महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के लिए रेड अलर्ट, जबकि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है और कई राज्यों में अगले 24 से 72 घंटे बेहद भारी पड़ सकते हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुजरात, तटीय महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के लिए रेड अलर्ट, जबकि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कुछ इलाकों में 21 से 50 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है, जबकि अगले तीन दिनों में मानसून के पूरे देश में फैलने की संभावना है।
किन राज्यों के लिए जारी किया गया रेड अलर्ट?
IMD के वैज्ञानिक डॉ. शशि कांत ने सोमवार को बताया कि देश के पश्चिमी तट, जिसमें गुजरात, सौराष्ट्र, तटीय महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और केरल शामिल हैं, वहां आज पूरे क्षेत्र में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। गुजरात, तटीय महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में कुछ स्थानों पर 21 सेंटीमीटर से अधिक बारिश दर्ज हो सकती है।
#WATCH | Delhi: IMD Scientist, Dr Shashi Kant says, "In the western coast, comprising Gujarat, Saurashtra, coastal Maharashtra, coastal Karnataka, and Kerala, there is a likelihood of 'very heavy' to 'extremely heavy' rainfall across the entire belt today. A 'Red' warning has… pic.twitter.com/eemvjtM5OQ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 6, 2026
मुंबई में कितनी दर्ज हुई बारिश?
मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान 20 सेंटीमीटर से अधिक अत्यधिक भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, जिनमें पुणे, महाबलेश्वर और आसपास के इलाके शामिल हैं, वहां भी अत्यधिक भारी बारिश हुई है। महाबलेश्वर में एक-दो स्थानों पर 40 से 50 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। चिंता का दूसरा बड़ा क्षेत्र छत्तीसगढ़ और उससे लगे इलाके हैं। दक्षिणी झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने डिप्रेशन (कम दबाव के क्षेत्र) के कारण छत्तीसगढ़ के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां अत्यधिक भारी बारिश की आशंका है।
अगले 24 घंटे किन राज्यों के लिए भारी?
आज पूर्वी मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, जिनमें वाराणसी और प्रयागराज जैसे क्षेत्र शामिल हैं, वहां भी अच्छी बारिश होने की संभावना है। वहीं, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी आज बहुत भारी बारिश हो सकती है। कुल मिलाकर मध्य भारत में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात से ओडिशा तक व्यापक और अच्छी बारिश होने की संभावना है।
पहाड़ी राज्यों के लिए IMD ने क्या बताया?
मौसम की स्थिति पर IMD के वैज्ञानिक डॉ. शशि कांत ने कहा, 'अगर उत्तर-पश्चिम भारत की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम सक्रिय बना हुआ है। आज हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कल भी उत्तराखंड, खासकर बागेश्वर और आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। आज भी ऐसी ही स्थिति बनी रहने के आसार हैं, इसलिए इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर और उससे लगे क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के लिए क्या है भविष्यवाणी?
मैदानी इलाकों की बात करें तो आज पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, जैसा कि पहले भी बताया गया है, पूर्वी राजस्थान में आज और कल से बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है और अगले दो-तीन दिनों के दौरान यहां बहुत भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।'
ये भी पढ़ें: इंडियन एयरफोर्स में नौकरी पाने का शानदार मौका, अग्निवीर वायु और ग्रुप-Y पदों पर आवेदन शुरू; जानें पात्रता
कितने दिनों में पूरे देश में पहुंच जाएगा मानसून?
उन्होंने आगे कहा, 'देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है। केवल राजस्थान और उससे लगे कुछ क्षेत्रों में ही इसका इंतजार है, हालांकि वहां भी जल्द ही मानसून पहुंचने की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा और इसके बाद पूरे देश में फैल जाने की उम्मीद है।'