फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   INDIA bloc MPs protest in Parliament against Bihar voter roll revision News In Hindi

बिहार मतदाता सूची विवाद: विपक्ष का संसद के बाहर जोरदार प्रदर्शन, प्रियंका बोलीं- चर्चा से क्यों डर रही सरकार?

Wed, 06 Aug 2025 11:43 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 06 Aug 2025 11:43 AM IST
सार

संसद के मानसून सत्र के 13वें दिन विपक्षी इंडिया गठबंधन के सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एआईआर) प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में कांग्रेस और टीएमसी सांसदों ने संसद परिसर में बैनर और पोस्टर के साथ सरकार से जवाब मांगा। प्रियंका गांधी ने सरकार पर संसद नहीं चलाने और चर्चा से भागने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
INDIA bloc MPs protest in Parliament against Bihar voter roll revision News In Hindi
संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन - फोटो : PTI

विस्तार

संसद के मानसून सत्र के 13वें दिन बुधवार को विपक्षी इंडिया गठबंधन के कई सांसदों ने संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एआईआर) प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और बड़े पैमाने पर नाम हटाने के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई सांसदों ने हाथ में बैनर लिया, जिस पर लिखा था द एसआईआर: डिमांड डिस्कशन, नॉट डेलिटेशन यानी हटाओ नहीं, चर्चा करो।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि क्या सरकार इतनी कमजोर हो गई है कि न संसद चला पा रही है और न ही अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर जवाब दे पा रही है। उन्होंने कहा कि हम तो सिर्फ चर्चा की मांग कर रहे हैं। उनके लिए इसे सुलझाना आसान है? वहीं दूसरी ओर इसी मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसदों ने भी संसद परिसर में प्रदर्शन किया। उनके हाथों में बंगाल का अपमान बंद करो जैसे संदेशों वाले पोस्टर थे।
विज्ञापन


इस बीच, कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने राज्यसभा में 'काम स्थगन नोटिस' दिया ताकि इस मुद्दे पर चर्चा कराई जा सके। वहीं, लोकसभा में कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने स्थगन प्रस्ताव लाकर बिहार में मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं पर तुरंत चर्चा की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

INDIA bloc MPs protest in Parliament against Bihar voter roll revision News In Hindi
संसद के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : PTI

अब एक नजर संसद की कार्यवाही पर
विरोध प्रदर्शन के दूसरी ओर बात अगर विधायी कार्यों की बात करें तो, लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मणिपुर के बजट व्यय पर बयान देंगी। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2025 और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी अधिनियम में संशोधन संबंधी विधेयक पेश करेंगे। यह दोनों विधेयक खेलों के विकास, खिलाड़ियों की भलाई और निष्पक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हैं।

ये भी पढ़ें:- Mohan Bhagwat: आरएसएस प्रमुख भागवत का बड़ा बयान, नागपुर में कहा- विविधता को स्वीकार करना ही धर्म, ये परम सत्य

इसके अलावा, बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल मर्चेंट शिपिंग विधेयक 2024 पेश करेंगे, जो भारत के समुद्री कानूनों को अंतरराष्ट्रीय संधियों के अनुरूप बनाएगा और भारतीय शिपिंग उद्योग को मजबूत करेगा।

इसके साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मणिपुर की वित्तीय स्थिति पर भी विस्तृत बयान देंगी। सांसद हरीश बालयोगी और सतीश चंद्र दुबे श्रम, वस्त्र और कौशल विकास से जुड़ी संसद की स्थायी समिति की रिपोर्टों के क्रियान्वयन पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed