सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-China Corps Commanders meeting sides had a frank and in-depth exchange of views: Ministry of Defence

India-China Meeting: भारत-चीन कोर कमांडरों की 14वें दौर की बैठक में क्या बात हुई, रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी 

एएनआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 13 Jan 2022 07:17 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्वी लद्दाख विवाद को लेकर बुधवार को भारत-चीन कोर कमांडर स्तर की 14वें दौर की वार्ता हुई थी। इसे लेकर आज रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी। 

India-China Corps Commanders meeting sides had a frank and in-depth exchange of views: Ministry of Defence
भारत-चीन सीमा विवाद - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

पूर्वी लद्दाख में पिछले 20 माह से जारी गतिरोध के समाधान के लिए भारत और चीन के बीच 14वें दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही। हालांकि, इस दौरान दोनों पक्षों में फिर से मिलने पर सहमति बनी। कोर कमांडर स्तर की यह वार्ता पूर्वी एलएसी के पास चुशुल मोल्डो सीमा में हुई। गुरुवार को संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा गया कि दोनों देशों के बीच पश्चिमी क्षेत्र के एलएसी से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए स्पष्ट और गहराई से विचारों का आदान-प्रदान हुआ। इसके समाधान के प्रयास प्रगति पर हैं। इससे संबंधित मुद्दों पर संपर्क में रहेंगे। इस दौरान कमांडरों के बीच सहमति बनी है कि वे जल्द ही मुलाकात करेंगे। हालांकि, इसके लिए कोई समय-सीमा नहीं बताई गई। बैठक में दोनों पक्षों के रक्षा और विदेशी मामलों के प्रतिनिधिमंडल मौजूद थे।

Trending Videos
भारत ने पुल निर्माण का उठाया मुद्दा बुधवार को करीब 9 घंटे तक चली वार्ता का नेतृत्व लेह स्थित 14 कोर के नए कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने किया। इस दौरान भारत ने पीएलए के पैगोंग त्सो पर एक पुल के निर्माण का मुद्दा भी उठाया। वहीं हॉट स्प्रिंग और देपसांग व डेमचोक सेक्टर में गश्त अधिकारों के मुद्दों को हल करने पर जोर भी दिया, लेकिन चीनी सैनिकों को मनाने में असफल रहा। बता दें कि 13वें दौर की वार्ता पिछले साल अक्तूबर में हुई थी, तब चीन उस वक्त गतिरोध को कम करने के लिए तैयार नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरवणे ने जताई थी अच्छे नतीजे की उम्मीद सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे ने कहा था कि दोनों देशों के बीच 14वें दौर की वार्ता हो रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसका और अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे, हालांकि इन सबके बीच खतरे को कम नहीं माना जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed