फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India to add 100-150 satellites to enhance safety, security in 3 yrs: ISRO Chief News In Hindi

ISRO Future Plans: देश की सुरक्षा के लिए इसरो का अहम कदम, अगले तीन साल में 100+ नए उपग्रह लॉन्च करने की तैयारी

Wed, 23 Apr 2025 10:58 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 23 Apr 2025 10:58 PM IST
सार

इसरो प्रमुख वी नारायणन ने बताया कि भारत अगले 3 साल में 100-150 नए उपग्रह लॉन्च करेगा ताकि सीमा और तटीय निगरानी मजबूत की जा सके। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी द्वारा लाए गए अंतरिक्ष क्षेत्र के सुधारों की वजह से अब निजी कंपनियां भी उपग्रह और रॉकेट बनाने में भाग ले सकती हैं।

विज्ञापन
India to add 100-150 satellites to enhance safety, security in 3 yrs: ISRO Chief News In Hindi
इसरो अध्यक्ष वी नारायणन - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी नारायणन ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि भारत आने वाले तीन वर्षों में 100 से 150 नए उपग्रह लॉन्च करेगा। इनका मुख्य उद्देश्य सीमा सुरक्षा और तटीय इलाकों की निगरानी को और मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि अभी देश के पास करीब 55 उपग्रह हैं, लेकिन एक विशाल तटरेखा (7,500 किमी) और लंबी सीमाओं वाले देश के लिए ये पर्याप्त नहीं हैं। इसलिए अब भारत को और उपग्रहों की ज़रूरत है।

विज्ञापन

निजी कंपनियों की एंट्री पर जोर
वी नारायणन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाए गए अंतरिक्ष क्षेत्र के सुधारों की वजह से अब निजी कंपनियां भी उपग्रह और रॉकेट बनाने में भाग ले सकती हैं, जिससे इसरो को तेजी से नए मिशन पूरे करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि  इन उपग्रहों की मदद से हम देश की सीमाओं की पूरी तरह निगरानी कर सकेंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- All Party Meeting: केंद्र सरकार ने 24 अप्रैल को बुलाई सर्वदलीय बैठक, राजनाथ सिंह कर सकते हैं अध्यक्षता

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेस डॉकिंग में अब चौथा देश भारत
उन्होंने बताया कि इसरो ने हाल ही में अपने स्पैडेक्स मिशन के तहत उपग्रहों को स्पेस में सफलतापूर्वक डॉक और अनडॉक किया। यह बड़ी तकनीकी सफलता है और भारत अब अमेरिका, रूस और चीन के बाद चौथा देश बन गया है जिसने यह उपलब्धि हासिल की है।


ये भी पढ़ें:- Pahalgam Terror Attack: कलमा पढ़कर बची असम के प्रोफेसर देबाशीष भट्टाचार्य की जान, बोले- जैसे-तैसे भाग निकला

जलवायु परिवर्तन पर भी उपग्रह से होगा अध्य्यन
इसके अलावा इसरो अब जलवायु परिवर्तन पर अध्ययन करने वाला एक खास उपग्रह भी बना रहा है। इसरो अध्यक्ष ने बताया कि इसका आधा हिस्सा भारत बनाएगा और बाकी में G20 देशों का योगदान होगा। बता दें कि इस दौरान इसरो अध्ययक्ष नारायणन कावेरी अस्पताल के एक नए एआई संचालित रोबोटिक सर्जरी सिस्टम के लॉन्च पर पहुंचे थे। ये सर्जरी सिस्टम तकनीक से ब्रेन और रीढ़ की हड्डी की सर्जरी ज्यादा सटीक, सुरक्षित और किफायती तरीके से की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed