सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   india us critical minerals deal soon sergio gor announcement strategic partnership trade supply chain

India-US Partnership: भारत-अमेरिका में महत्वपूर्ण खनिजों पर समझौता जल्द, US राजदूत सर्जियो गोर ने दिया संकेत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Fri, 13 Mar 2026 12:37 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत और अमेरिका जल्द ही महत्वपूर्ण खनिजों को लेकर एक बड़ा समझौता करने वाले हैं। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि अगले कुछ महीनों में इसकी घोषणा हो सकती है। यह कदम दोनों देशों के बीच व्यापार, तकनीक और भरोसे को मजबूत करेगा, जिससे भविष्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।

india us critical minerals deal soon sergio gor announcement strategic partnership trade supply chain
सर्जियो गोर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वाशिंगटन और नई दिल्ली महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने के बहुत करीब हैं। अगले कुछ महीनों में इस बारे में एक बड़ा एलान हो सकता है।
Trending Videos


क्या बोले अमेरिकी राजदूत?
सर्जियो गोर ने एक मीडिया चैनल के कार्यक्रम के दौरान अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि यह समझौता आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग, ऊर्जा प्रणालियों और नई तकनीकों के लिए जरूरी सप्लाई चेन को सुरक्षित बनाने में मदद करेगा। राजदूत ने भरोसा जताया कि भारत और अमेरिका के रिश्ते अब एक ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच अब रुकावटों के बजाय नई उपलब्धियां (ब्रेकथ्रू) देखने को मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजदूत ने भारत-अमेरिका साझेदारी के तीन मुख्य स्तंभों का जिक्र किया। पहला व्यापार में सुधार, दूसरा तकनीक और भरोसे में बढ़ोतरी और तीसरा रणनीतिक तालमेल। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की सरकारों में अवसरों को नतीजों में बदलने की पूरी इच्छाशक्ति है। यह साझेदारी केवल टैक्स या बाजार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भविष्य की वैश्विक अर्थव्यवस्था के संसाधनों को सुरक्षित करने के बारे में है।

ये भी पढ़ें:  West Asia Crisis: फिर निशाने पर दुबई, धमाके से इमारतें हिलीं और आसमान में छाया धुआं; हमले को किया गया नाकाम

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में क्या?
बता दें कि, भारत और अमेरिका ने सात फरवरी को एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा तैयार की थी। इस समझौते के तहत भारत ने अमेरिका से आने वाले कई सामानों पर टैक्स (टैरिफ) कम करने या हटाने का फैसला लिया है। इसमें अमेरिकी औद्योगिक सामानों के साथ-साथ खेती से जुड़े उत्पाद भी शामिल हैं। अब अमेरिका से आने वाले सूखे अनाज, पशु आहार के लिए लाल ज्वार, मेवे, ताजे और प्रोसेस्ड फल, सोयाबीन तेल और शराब जैसे उत्पादों पर भारत कम टैक्स लगाएगा।

बदले में अमेरिका भी भारतीय सामानों पर विशेष व्यवस्था लागू करेगा। अमेरिका ने 2 अप्रैल 2025 के कार्यकारी आदेश के तहत भारतीय सामानों पर 18 प्रतिशत की दर से शुल्क लगाने की बात कही है। इसमें भारत में बने कपड़े, चमड़े के उत्पाद, जूते, प्लास्टिक, रबर, रसायन, घर की सजावट का सामान और कुछ मशीनें शामिल होंगी।

सर्जियो गोर ने कहा कि दोनों देशों की अर्थव्यवस्था का आकार और लोगों की प्रतिभा बहुत बड़ी है। अब सही राजनीतिक इच्छाशक्ति की वजह से इस क्षमता का पूरा लाभ मिलना शुरू हो गया है। आने वाले समय में यह साझेदारी दुनिया के लिए एक मिसाल बनेगी।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed