{"_id":"6a3a5dcd0e8cf4fa190eb793","slug":"indian-railways-good-news-for-exam-candidates-special-trains-on-several-routes-check-timetable-before-travel-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"India Railways: रेलवे परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइम टेबल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India Railways: रेलवे परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइम टेबल
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: Jyoti Bhaskar
Updated Tue, 23 Jun 2026 03:50 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों के जरिए पटना, पाटलिपुत्र, दानापुर, बक्सर समेत कई प्रमुख स्टेशनों को जोड़ा जाएगा, जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और परीक्षा के बाद अपने गंतव्य तक लौटने में आसानी होगी।
परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल ट्रेन का बंदोबस्त (सांकेतिक)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रेलवे भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष तैयारी की है। परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए मंगलवार और बुधवार को विभिन्न रूटों पर 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
इन विशेष ट्रेनों के जरिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और परीक्षा समाप्त होने के बाद अपने गंतव्य तक लौटने में सुविधा मिलेगी। दानापुर मंडल की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, पटना, पाटलिपुत्र, दानापुर, बक्सर, बख्तियारपुर, राजगीर, नवादा, जमुई, किऊल, गया, सिवान, बेतिया, सासाराम और आरा समेत कई प्रमुख स्टेशनों को इन ट्रेनों से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में पाटलिपुत्र से सासाराम के लिए रात 8 बजे रवाना होने वाली ट्रेन भी शामिल है। जो अगले दिन सुबह 5 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचेगी। रेलवे का उद्देश्य परीक्षा अवधि में बढ़ने वाली यात्री संख्या को संभालने के साथ अभ्यर्थियों को सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है।
मंगलवार को पटना जंक्शन से भभुआ रोड के लिए रात 8:50 बजे पटना से बेतिया के लिए रात 9 बजे और पाटलिपुत्र से पटना के लिए रात 9:45 बजे विशेष ट्रेनें रवाना होंगी। इसके अलावा दानापुर से आरा के लिए रात 10 बजे और पटना जंक्शन से सिवान के लिए रात 11 बजे परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों की वापसी को ध्यान में रखते हुए बुधवार को भी विशेष व्यवस्था की गई है। रेलवे बख्तियारपुर-राजगीर, किऊल-गया, राजगीर-बख्तियारपुर, नवादा-जमुई, बक्सर-दानापुर, जमुई-पटना जंक्शन और गया-किऊल रूट पर परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। रेलवे का कहना है कि इन अतिरिक्त ट्रेनों से विभिन्न जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और परीक्षा के बाद अपने घर लौटने में काफी सुविधा मिलेगी। इससे नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव भी कम होगा।