{"_id":"6a3a63acf056bf685e08ffb6","slug":"maharashtra-politics-shivsena-ubt-leader-ambadas-danve-says-mps-sold-themselves-to-shinde-levels-allegations-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Politics: 'शिंदे के हाथों खुद को बेच दिया', उद्धव गुट के विधायक ने बागी सांसदों पर लगाए कई आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Politics: 'शिंदे के हाथों खुद को बेच दिया', उद्धव गुट के विधायक ने बागी सांसदों पर लगाए कई आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Tue, 23 Jun 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार
ShivSena UBT leader Ambadas Danve Statement: शिवसेना (यूबीटी) के छह सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे ने आरोप लगाया कि इन सांसदों ने खुद को बेच दिया है। उन्होंने विकास फंड नहीं मिलने के दावे को भी गलत बताया। दूसरी ओर, शिंदे गुट में शामिल सांसदों का कहना है कि सत्ता पक्ष में आने से उनके क्षेत्रों का विकास तेज होगा। आइए, विस्तार से जानते हैं कि शिवसेना यूबीटी के विधायक ने क्या कुछ कहा...
शिंदे गुट में शामिल सांसदों पर बरसे अंबादास दानवे
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना (यूबीटी) के छह सांसदों के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। उद्धव ठाकरे गुट के एक विधायक ने दल बदलने वाले सांसदों पर कड़ा हमला बोला। शिवसेना (यूबीटी) के विधान परिषद सदस्य अंबादास दानवे ने आरोप लगाया कि पार्टी छोड़कर शिंदे गुट में जाने वाले सांसदों ने खुद को बेच दिया है। उन्होंने सांसदों के इस दावे को भी खारिज कर दिया कि विकास कार्यों के लिए फंड नहीं मिलने की वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ी।
सोमवार को शिवसेना (यूबीटी) के नौ में से छह लोकसभा सांसद आधिकारिक तौर पर शिंदे गुट में शामिल हो गए थे। इसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। शिंदे गुट में शामिल होने वाले सांसदों में संजय देशमुख, संजय जाधव, संजय दिना पाटिल, नागेश पाटिल अष्टीकर, ओमप्रकाश राजेनिंबालकर और भाऊसाहेब वाकचौरे शामिल हैं। इनमें से कुछ सांसदों ने कहा था कि सत्ता पक्ष में शामिल होने से उनके संसदीय क्षेत्रों में बड़े विकास कार्यों को गति मिलेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से मिली राहत; कई इलाकों में चली धूल भरी आंधी

क्या बोले अंबादास दानवे?
विधान भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अंबादास दानवे ने कहा कि पार्टी छोड़ने वाले सभी छह सांसदों ने खुद को बेच दिया है। उन्होंने कहा कि सांसदों का यह दावा पूरी तरह गलत और भ्रामक है कि उन्हें विकास निधि नहीं मिल रही थी। दानवे ने आरोप लगाया कि शिंदे और इन सांसदों के बीच क्या समझौता हुआ है, इसकी जानकारी भी जल्द सामने आएगी। उनके इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो गया है।अंबादास दानवे ने ये आरोप लगाए-
- शिंदे गुट में शामिल होने के लिए 'खुद को बेच दिया'।
- विकास कार्यों के लिए फंड नहीं वाली बात गलत और भ्रामक है।
- सांसदों और एकनाथ शिंदे के बीच डील हुई है।
- सांसदों ने विचारधारा नहीं, बल्कि स्वार्थ के लिए पार्टी छोड़ी है।
- शिंदे गुट पर मूल विचारधारा से भटकने का भी आरोप लगाया।
ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से मिली राहत; कई इलाकों में चली धूल भरी आंधी