Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Ship Attacked Near Oman Coast One Seafarer Killed 13 Rescued Sarbananda Sonowal

भारतीय जहाज पर हमले में गई गुजरात के एक नाविक की जान: ओमान के तटरक्षक बल ने 13 को बचाया, अब सामने आई जानकारी

Tue, 03 Nov 2026 11:06 AM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 03 Nov 2026 11:06 AM IST
सार

ओमान तट के पास 2 नवंबर को भारतीय मालवाहक जहाज एमएसवी अल जुसुफी को एक अज्ञात हवाई वस्तु ने निशाना बनाया। जहाज पर 14 भारतीय नाविक सवार थे, जिनमें से 13 को ओमान के तटरक्षक बल ने सुरक्षित बचा लिया। गुजरात के नाविक गांधार नाहीम अजीज की चोटों के कारण मौत हो गई। भारत सरकार और ओमान स्थित भारतीय दूतावास जीवित बचे नाविकों की मदद और सभी के जल्द भारत लौटने की व्यवस्था में जुटे हैं।
 

विज्ञापन
Indian Ship Attacked Near Oman Coast One Seafarer Killed 13 Rescued Sarbananda Sonowal
भारतीय जहाज पर हमले में एक नाविक की मौत - फोटो : @AI/अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ओमान के तट के पास भारतीय मालवाहक जहाज एमएसवी अल जुसुफी को दो नवंबर को एक अज्ञात हवाई वस्तु ने निशाना बनाया। जहाज पर 14 भारतीय नाविक सवार थे। हादसे में 13 नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि गुजरात के रहने वाले नाविक गांधार नाहीम अजीज की मौत हो गई। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस घटना पर दुख जताया है।
विज्ञापन


भारतीय जहाज के साथ क्या हुआ?
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि 2 नवंबर को भारतीय मालवाहक जहाज एमएसवी अल जुसुफी ओमान के तट के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात हवाई वस्तु ने जहाज को निशाना बनाया। जहाज पर कुल 14 भारतीय नाविक सवार थे।
विज्ञापन


इस घटना के बाद जहाज पर सवार 13 नाविक सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। ओमान के तटरक्षक बल ने उन्हें बचा लिया। हालांकि, गुजरात के रहने वाले नाविक गांधार नाहीम अजीज को चोटें आई थीं। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। मंत्री ने उनकी मौत पर गहरा दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं मृतक नाविक के परिवार और करीबियों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि एक भारतीय नाविक को खोना बेहद दुखद है। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस घटना पर शोक जताया।



यह भी पढ़ें: एवरेस्ट बेस कैंप पर आपस में टकराए हेलीकॉप्टर: भारतीय नागरिक की मौत; कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

क्या कर रही है भारत सरकार?
केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, जहाज पर सवार नाविकों की मदद के लिए बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय तथा ओमान स्थित भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। दोनों मिलकर 13 जीवित बचे नाविकों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने में जुटे हैं।

नाविकों को भारत कब लाया जाएगा?
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार की कोशिश है कि सुरक्षित बचे सभी 13 नाविकों की जल्द भारत वापसी सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही मृतक नाविक के पार्थिव शरीर को भी जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए भारतीय दूतावास और मंत्रालय स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed