Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Indias fourth most powerful army is in the world according to military direct website study
{"_id":"6057dbb28ebc3ec89979770f","slug":"indias-fourth-most-powerful-army-is-in-the-world-according-to-military-direct-website-study","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिलिट्री डायरेक्ट वेबसाइट का अध्ययन: विश्व की चौथी सबसे मजबूत सेना भारत की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिलिट्री डायरेक्ट वेबसाइट का अध्ययन: विश्व की चौथी सबसे मजबूत सेना भारत की
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 22 Mar 2021 05:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय सेना
- फोटो : PTI
Link Copied
भारतीय सेना दुनिया में चौथी सबसे ताकतवर सेना है। रक्षा मामलों की वेबसाइट ‘मिलिट्री डायरेक्ट’ के अध्ययन के मुताबिक, विश्व की सबसे ताकतवर सेना चीन की है। इसके बाद अमेरिका की सेना दूसरे और रूसी सेना तीसरे स्थान पर है।
अध्ययन में कहा गया है कि बजट, सक्रिय व असक्रिय सैन्य कर्मियों की संख्या, वायु, समुद्र, जमीनी, परमाणु संसाधन, औसत वेतन व उपकरणों की संख्या समेत विभिन्न तथ्यों पर विचार करने के बाद ‘सैन्य ताकत सूचकांक’ तैयार किया गया है।
Trending Videos
पहले नंबर पर चीन, दूसरे पर अमेरिका की सेना
2 of 5
चीनी सेना
- फोटो : eng.mod.gov.cn
सूचकांक में चीन 100 में से 82 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। वहीं, सेना पर भारी भरकम राशि खर्च करने वाला अमेरिका 74 अंकों के साथ दूसरे नंबर है। रूस को 69 अंकों के साथ तीसरे और भारत 61 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। फ्रांस पांचवें स्थान पर है और उसके 58 अंक हैं। जबकि ब्रिटेन को 43 अंक मिले हैं और उसका नौंवा स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका दुनिया में सेना पर सबसे अधिक खर्च करता है
3 of 5
अमेरिकी सेना की महिला सैनिक
- फोटो : facebook.com/USarmy
अध्ययन में कहा गया है कि बजट, सैनिकों व वायु व नौसेना की क्षमता पर आधारित इन अंकों से पता चलता है कि किसी काल्पनिक संघर्ष में विजेता के तौर पर चीन शीर्ष स्थान पर आएगा। वेबसाइट में कहा गया है कि अमेरिका दुनिया में सेना पर सबसे अधिक 732 अरब डॉलर खर्च करता है। इसके बाद चीन दूसरे नंबर पर है और वह 261 अरब डॉलर तथा भारत 71 अरब डॉलर खर्च करता है।
समुद्र में चीन, तो हवाई युद्ध में जीतेगा अमेरिका
4 of 5
अमेरिकी वायुसेना
- फोटो : US Air Force
अध्ययन में कहा गया है कि अगर कोई लड़ाई होती है तो समुद्री लड़ाई में चीन जीतेगा, वायु क्षेत्र में लड़ाई में अमेरिका और जमीनी लड़ाई में रूस जीतेगा। अमेरिका के पास 14141 लड़ाकू विमान हैं, जबकि रूस के पास 4682 और चीन के पास 3,587 लड़ाकू विमान हैं।
विज्ञापन
जमीनी युद्ध में रूस सब पर भारी
5 of 5
रूसी सेना
- फोटो : सोशल मीडिया
जमीनी युद्ध में रूस सब पर भारी है क्योंकि उसके पास 54,866 वाहनों का बेड़ा है, जबकि अमेरिका के पास 50,326 और चीन के पास 41641 वाहन हैं। चीन के पास 406 युद्धपोत हैं, वहीं रूस के 278 और अमेरिका व भारत के पास 202 युद्धपोत हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।