Inflation: छह महीने में कितने महंगे हुए आलू-प्याज और टमाटर, क्या हर साल ऐसे ही आसमान छूती हैं कीमतें?
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
विस्तार
इस खबर को आप पढ़ना शुरू करें उससे पहले ऊपर दिए गए चित्र को एक बार फिर से देख लीजिए। चित्र में आलू, प्याज, टमाटर की जुलाई की कीमतें लिखी हैं। आप कहेंगे कि ये तो हमारे इलाके में मिल रही है कीमतों से बहुत कम है। तो हम आपको आंकड़ों के इस अंतर के बारे में पहले बता देते हैं।
ये कीमतें जुलाई महीने में देशभर में ये सब्जियां जिस दाम पर बिक रही हैं उसका औसत है। उपभोक्ता मंत्रालय के मुताबिक 16 जुलाई को देश में टमाटर सबसे महंगा जहां बिका वहां इसकी कीमत 127 रुपये किलो रही। इसी तरह जहां यह सबसे सस्ता है वहां ये 24 रुपये किलो बिका। पूरे देश का औसत लें तो 16 जुलाई को टमाटर औसतन 69.86 रुपये/किलो बिका। ऐसे ही जुलाई महीने की औसत कीमत लें तो यह 61.66 रुपये/किलो है। इसलिए आपको ऊपर के चित्र में जो आंकड़े दिख रहे हैं वो आपके इलाके में मिल रहे टमाटर की कीमत से अलग हो सकते हैं। ऐसे ही बाकी सब्जियों का हाल है। अब खबर पर आ जाते हैं।
सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। टमाटर के दाम कई राज्यों में शतक लगा चुके हैं तो प्याज भी कई जगह 80 के आंकड़े को छू रही है। आलू के दाम में भी एक महीने में दोगुने से ज्यादा का इजाफा हुआ है। दामों के इस इजाफे के चलते जून में थोक महंगाई दर 16 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।
कीमतों में इस इजाफे के लिए मौसम को दोष दिया जा रहा है। मई में कीमतों में इजाफा शुरू हुआ तो कहा गया ज्यादा गर्मी के कारण फसल खराब हो रही इसलिए ऐसा महंगाई है। जून में कहा गया कि ज्यादा बरसात होने की वजह से फसल खराब हो रही इसलिए ऐसा हो रहा है।
ऐसे में सवाल उठता है कि हिन्दुस्तान में हर साल मई जून में मौसम कुछ इसी तरह का रहता है तो क्या हर साल मई-जून में आलू, प्याज टमाटर के दाम इसी तरह बढ़ते हैं? देश के कई हिस्सों में जनवरी-फरवरी में भीषण ठंड भी पड़ती है उस वक्त कीमतें कैसी रहती हैं? बीते तीन साल में जनवरी से जुलाई के दौरान आलू, प्याज टमाटर की कीमतों के इजाफे का क्या ट्रेंड रहा है? इस दौरान मौसम कैसा रहा है? एक मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दाल 100 रुपये से कम में मिल रही है, क्या देश के आकंड़े भी ऐसा ही कहते हैं? आइये समझते हैं…
टमाटर कब-कितना 'लाल'?
|
जनवरी |
फरवरी |
मार्च |
अप्रैल |
मई |
जून |
जुलाई |
|
|
2024 |
32.43 |
32.32 |
31.67 |
32.4 |
32.72 |
42.23 |
61.66 |
|
2023 |
24.72 |
23.45 |
23.32 |
23.16 |
23.61 |
32.58 |
109.5 |
|
2022 |
35.4 |
26.63 |
23.36 |
26.73 |
43.16 |
52.03 |
39.44 |
आलू के दाम में बड़ा उछाल
|
जनवरी |
फरवरी |
मार्च |
अप्रैल |
मई |
जून |
जुलाई |
|
|
2024 |
22.67 |
22.01 |
23.35 |
26.45 |
28.95 |
31.61 |
35.79 |
|
2023 |
23.21 |
20.86 |
19.13 |
19.13 |
20.46 |
21.63 |
23.65 |
|
2022 |
21.48 |
20.35 |
20.57 |
20.88 |
22.73 |
24.99 |
26.48 |
पिछले छह महीने में क्या बदला है, पिछले तीन साल के क्या ट्रेंड हैं?
इस साल सबसे महंगी प्याज
|
जनवरी |
फरवरी |
मार्च |
अप्रैल |
मई |
जून |
जुलाई |
|
|
2024 |
37.95 |
32.79 |
32.66 |
31.47 |
31.46 |
36.33 |
43.5 |
|
2023 |
26.97 |
25.41 |
23.27 |
22.3 |
21.97 |
22.9 |
26.51 |
|
2022 |
34.56 |
35.16 |
32.1 |
25.78 |
23.44 |
23.98 |
25.36 |
तुअर/अरहर दाल के दाम 150 के पार
|
जनवरी |
फरवरी |
मार्च |
अप्रैल |
मई |
जून |
जुलाई |
|
|
2024 |
150.47 |
149.07 |
149.17 |
150.93 |
155.11 |
161.11 |
166.54 |
|
2023 |
111.46 |
111.65 |
113.47 |
116.44 |
119.24 |
126.89 |
134.13 |
|
2022 |
102.04 |
102.69 |
103.26 |
102.98 |
102.79 |
102.56 |
103.66 |
उड़द दाल के कैसे हैं हाल?
|
जनवरी |
फरवरी |
मार्च |
अप्रैल |
मई |
जून |
जुलाई |
|
|
2024 |
122.54 |
123.11 |
123.82 |
124.22 |
125.38 |
126.75 |
127.48 |
|
2023 |
107.13 |
106.72 |
107.17 |
108.21 |
109.33 |
111.46 |
113.63 |
|
2022 |
105.91 |
106.08 |
105.2 |
104.72 |
104.75 |
104.14 |
104.37 |
मूंग पर भी महंगाई की मार
|
जनवरी |
फरवरी |
मार्च |
अप्रैल |
मई |
जून |
जुलाई |
|
|
2024 |
116.13 |
116.44 |
117.19 |
117.6 |
118.03 |
118.81 |
118.95 |
|
2023 |
103.44 |
104.22 |
105.06 |
107.1 |
108.36 |
109.36 |
110.49 |
|
2022 |
101.55 |
101.9 |
102.29 |
102.67 |
102.63 |
102.14 |
101.7 |
मसूर 100 रुपये से कम
|
जनवरी |
फरवरी |
मार्च |
अप्रैल |
मई |
जून |
जुलाई |
|
|
2024 |
93.66 |
93.5 |
93.4 |
93.33 |
93.42 |
94.16 |
94.15 |
|
2023 |
94.19 |
93.13 |
92.78 |
92.96 |
92.59 |
92.01 |
92 |
|
2022 |
96.71 |
97.24 |
97.36 |
96.28 |
96.58 |
96.37 |
96.2 |
चावल का क्या है हाल?
|
मौजूदा कीमत |
एक महीने पहले कीमत |
एक साल पहले कीमत |
|
|
चावल |
44.76 |
45.02 |
41.09 |
|
गेहूं |
31.35 |
31.02 |
29.4 |
|
आटा (गेहूं) |
36.2 |
36.2 |
34.84 |
आटा का क्या है हाल?
| मौजूदा कीमत | एक महीने पहले कीमत | एक साल पहले कीमत | |
| गेहूं | 31.35 | 31.02 | 29.4 |
| आटा (गेहूं) | 36.2 | 36.2 | 34.84 |