सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   INS Aridaman Commissioning Updates Indian Navy Defense Minister Indigenous Submarine Not Just Word But Force

INS अरिदमन नौसेना में शामिल: स्वदेशी पनडुब्बी से बढ़ी ताकत, रक्षा मंत्री बोले- शब्द नहीं शक्ति है, 'अरिदमन'

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Fri, 03 Apr 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज भारत में बनी स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिदमन को भारतीय नौसेना को सौंपा। इससे भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ेगी। नौसेना में कमीशन किए जाने से पहले रक्षा मंंत्री ने इस स्वदेशी पनडुब्बी की सराहना में कहा, 'अरिदमन' महज शब्द नहीं शक्ति है।

INS Aridaman Commissioning Updates Indian Navy Defense Minister Indigenous Submarine Not Just Word But Force
आईएनएस अरिदमन नौसेना में शामिल, रक्षा मंत्री ने बताई ताकत - फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में नौसेना के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस आयोजन के दौरान भारत की स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिदमन को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। परमाणु शक्ति और बैलिस्टिक मिसाइल से लैस देश की इस तीसरी पनडुब्बी के नौसेना में शामिल होने से सेना की ताकत बढ़ी है। कमीशन किए जाने से पहले रक्षा मंत्री ने आज अपने एक्स हैंडल पर लिखा- 'शब्द नहीं शक्ति है, ‘अरिदमन’!'

Trending Videos


क्यों खास है अरिदमन पनडुब्बी?
पानी के भीतर करीब 44 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली अरिदमन का पता लगाना काफी मुश्किल है। के-15 और के-4 जैसी घातक बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस अरिदमन नौसेना की तीसरी ऐसी पनडुब्बी है जो परमाणु ताकत से लैस है। बैलिस्टिक मिसाइल वाली इस पनडुब्बी से भारत की परमाणु प्रतिरोधक और मारक क्षमता उल्लेखनीय रूप से बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • पानी के ऊपर इसका वजन लगभग 6,000 टन।
  • पूरी तरह जलमग्न होने पर वजन बढ़कर 7,000 टन। (क्योंकि इसमें पानी भर जाता है)।
  • करीब 95 से 100 कर्मियों का दल इस पनडुब्बी को संचालित करता है।
  • अरिदमन पर नौसेना अधिकारियों के अलावा नाविकों (सेलर्स) की भी तैनाती।
  • संचालन में 83 मेगावाट के छोटे परमाणु रिएक्टर (न्यूक्लियर इंजन) का इस्तेमाल।
  • यह तकनीक तमिलनाडु के कलपक्कम में विकसित पुराने नौसैनिक रिएक्टर पर आधारित।

अरिदमन बड़ी और अधिक शक्तिशाली, नौसेना को एक और सौगात...
आईएनएस अरिदमन आकार और क्षमता के लिहाज से पहले वाली दोनों पनडुब्बियों से बड़ी और अधिक शक्तिशाली है। इस श्रृंखला में बनाई जा रही चौथी एसएसबीएन फिलहाल समुद्री परीक्षण (सी ट्रायल) के दौर में है। इसे अगले वर्ष नौसेना में शामिल किए जाने की संभावना है। चौथी पनडुब्बी भी अरिदमन श्रेणी की ही होगी।


अरिदमन से पहले नौसेना के पास कौन सी पनडुब्बियां थीं?
भारत की परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी (एसएसबीएन) परियोजना के तहत आईएनएस अरिहंत पहला पोत था। इसके बाद आईएनएस अरिघात को नौसेना में शामिल किया गया था। आईएनएस अरिहंत को जुलाई 2009 में लॉन्च किया गया था जिसे 2016 में नौसेना में शामिल किया गया। दूसरी पनडुब्बी अगस्त 2024 में कमीशन की गई।

आईएनएस तारागिरी भी कमीशन हुआ, क्या है खासियत?
पनडुब्बी के अलावा भारतीय नौसेना को आज 75 फीसदी से अधिक स्वदेशी सामग्री वाले युद्धपोत- आईएनएस तारागिरी की सौगात भी मिली। नौसेना में अरिदमन और तारागिरी की कमीशनिंग ऐसे समय में हुई है, जब क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्यों में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की बढ़ती भागीदारी के कारण भारत के पूर्वी तट का रणनीतिक और समुद्री महत्व भी लगातार बढ़ रहा है।

  •  प्रोजेक्ट 17ए श्रेणी के चौथे शक्तिशाली प्लेटफॉर्म के रूप में, तारागिरी महज एक जहाज नहीं है।
  • यह 6,670 टन का एक ऐसा प्रतीक है जो 'मेक इन इंडिया' की भावना और हमारे स्वदेशी शिपयार्डों की परिष्कृत इंजीनियरिंग क्षमताओं को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें- भारत की समुद्री ताकत में इजाफा: नौसेना से जुड़ा INS तारागिरी, राजनाथ सिंह बोले- हम एक जिम्मेदार समुद्री शक्ति

आईएनएस तारागिरी के बारे में और जानिए
मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल)  की और से निर्मित यह फ्रिगेट अपने पूर्ववर्ती डिजाइनों की तुलना में एक पीढ़ीगत छलांग का प्रतिनिधित्व करता है। इसका  आकार और रडार क्रॉस-सेक्शन में उल्लेखनीय कमी इसे घातक स्टील्थ तकनीक से संचालित करने में सक्षम बनाती है। 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री से युक्त यह जहाज घरेलू औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की परिपक्वता को दर्शाता है, जिसमें अब 200 से अधिक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) शामिल हैं। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed