फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO chief says that pragyan rover has done what it was expected to do

चंद्रयान-3: 'प्रज्ञान रोवर ने वो किया जिसकी उससे उम्मीद थी', इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कही यह बात

Thu, 28 Sep 2023 06:34 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 28 Sep 2023 06:34 PM IST
सार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का कहना है कि प्रज्ञान रोवर ने वही किया जो उससे अपेक्षित था। इसरो प्रमुख ने कहा, चंद्रमा पर मौसम के कारण तापमान शून्य से लगभग 200 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। यदि वह सुरक्षित है तो उसके जागने की उम्मीद है।

विज्ञापन
ISRO chief says that pragyan rover has done what it was expected to do
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : Wikipedia

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का कहना है कि प्रज्ञान रोवर ने वही किया जो उससे अपेक्षित था। गुरुवार को गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर का दौरा करने के बाद मीडिया से बातचीत में इसरो प्रमुख ने कहा, चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने वही किया है जो उससे उम्मीद जताई जा रही थी। रोवर के स्लीप मोड से वापस आने की विफलता पर उन्होंने कहा, चंद्रमा पर मौसम के कारण तापमान शून्य से लगभग 200 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है और यदि इसके इलेक्ट्रॉनिक सर्किट क्षतिग्रस्त नहीं हुए हैं, तो इसके जागने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


एस सोमनाथ ने इसरो के आने वाले कार्यक्रमों पर भी खुलकर बोला है। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी अब एक्सपीओसैट या एक्स-रे पोलारिमीटर उपग्रह प्रक्षेपण के लिए तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा, यह एक्सपोसैट तैयार है और इसे हमारे पीएसएलवी रॉकेट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। संभावना है कि यह नवंबर या दिसंबर में लॉन्च कर दिया जायेगा। यह ब्लैक होल, नेबुला और पल्सर का अध्ययन करने का एक मिशन है। वहीं उन्होंने कहा, गगनयान मिशन का परीक्षण वाहन 'डी1' अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा। 
विज्ञापन


बुधवार को ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए) की 50वीं  वर्षगांठ के मौके पर कहा, हम सुनिश्चित करते हैं कि किसी एक व्यक्ति को असफलता के लिए दंडित नहीं किया जाए क्योंकि कोई भी निर्णय किसी एक व्यक्ति द्वारा नहीं लिया जाता है। ये सभी निर्णय सामूहिक बुद्धिमत्ता से लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमनाथ ने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र में यह स्पष्ट समझ है कि एक व्यक्ति हर उस चीज को नहीं समझ सकता जिससे सामूहिक निर्णय होता है। उन्होंने कहा, इसलिए सामूहिक निर्णय का मतलब है कि आप असफलताओं की जिम्मेदारी भी लेते हैं। प्रबंधन जिम्मेदारी लेता है, यह किसी व्यक्ति पर नहीं डाला जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed