Gaganyaan: भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन 'गगनयान' कब होगा लॉन्च? जानें इसरो प्रमुख ने क्या कहा
इसरो प्रमुख वी नारायणन ने बताया कि भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन 'गगनयान' 2027 तक लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य है कि भारत 2040 तक अपना पहला मानवयुक्त चंद्र मिशन भी भेजे, जिसके लिए इसरो ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन 'गगनयान' कब लॉन्च होगा? ये सवाल सभी भारतीयों के मन में उठ रहा है। ऐसे में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख वी नारायणन ने गगनयान की लॉन्चिंग को लेकर कई अहम जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन 'गगनयान' सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसका लॉन्च 2027 तक किया जाएगा।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत के दौरान इसरो प्रमुख ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि भारत 2040 तक अपना पहला मानवयुक्त चंद्र मिशन भी भेजे, जिसमें भारतीय अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा तक जाकर वापस लौट सकें। इसरो इस दिशा में भी तैयारी कर रहा है।
ये भी पढ़ें:- West Bengal: 'आलोचना से मदद नहीं मिलेगी, पीड़ितों के साथ खड़ा होना जरूरी', उत्तर बंगाल आपदा पर सीएम ममता
भारत अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए तैयार- नारायणन
इस दौरान इसरो प्रमुख ने भारत की तैयारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत वैज्ञानिक और रणनीतिक प्राथमिकताओं के आधार पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार है। अगर किसी मिशन में वैज्ञानिक उद्देश्य साझा होते हैं, तो भारत दूसरे देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार है।
आदित्य एल1 के बारे में क्या बोले इसरो प्रमुख
इसके साथ ही इसरो प्रमुख ने आगे भारत के पहले सौर मिशन आदित्य एल1 के बारे भी बात की। उन्होंने बताया कि भारत के पहले सौर मिशन आदित्य एल1 ने अब तक 15 टेराबिट से अधिक डेटा इकट्ठा किया है। इस डेटा से हमें सौर हवाओं, कोरोना मास इजेक्शन (सीएमई) और स्पेस वेदर (अंतरिक्ष मौसम) को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।
ये भी पढ़ें:- Defence: रक्षा मंत्रालय ने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए वित्तीय सहायता में 100% वृद्धि को मंजूरी दी