फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO excels as no individual penalised for failures: Somanath

एस सोमनाथ: 'इसरो में असफलता के लिए किसी एक को दोषी नहीं ठहराया जाता', एआईएमए की 50वीं वर्षगांठ पर बोले प्रमुख

Wed, 27 Sep 2023 07:03 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 27 Sep 2023 07:03 PM IST
सार

S Somanath: सोमनाथ ने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र में यह स्पष्ट समझ है कि एक व्यक्ति हर उस चीज को नहीं समझ सकता जिससे सामूहिक निर्णय होता है। उन्होंने कहा, "इसलिए सामूहिक निर्णय का मतलब है कि आप असफलताओं की जिम्मेदारी भी लेते हैं। प्रबंधन जिम्मेदारी लेता है, यह किसी व्यक्ति पर नहीं डाला जाता है।"

विज्ञापन
ISRO excels as no individual penalised for failures: Somanath
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ - फोटो : विकीपीडिया

विस्तार

अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने बुधवार को कहा कि असफलता अंतरिक्ष क्षेत्र का बहुत स्वाभाविक हिस्सा है लेकिन इसरो में इसके लिए किसी व्यक्ति को दंडित नहीं किया जाता है। ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए) की 50वीं वषर्गांठ के मौके पर चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान की 'सॉफ्ट लैंडिंग' में अहम भूमिका निभाने वाले सोमनाथ ने कहा कि उन्हें भी कई बार असफलताओं का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके लिए उनके वरिष्ठों ने कभी उनकी आलोचना नहीं की।

विज्ञापन


उन्होंने यहां एक इंटरैक्टिव सत्र में कहा, "हम सुनिश्चित करते हैं कि किसी एक व्यक्ति को असफलता के लिए दंडित नहीं किया जाए क्योंकि कोई भी निर्णय किसी एक व्यक्ति द्वारा नहीं लिया जाता है। ये सभी निर्णय सामूहिक बुद्धिमत्ता से लिए जाते हैं।"
विज्ञापन


सोमनाथ ने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र में यह स्पष्ट समझ है कि एक व्यक्ति हर उस चीज को नहीं समझ सकता जिससे सामूहिक निर्णय होता है। उन्होंने कहा, "इसलिए सामूहिक निर्णय का मतलब है कि आप असफलताओं की जिम्मेदारी भी लेते हैं। प्रबंधन जिम्मेदारी लेता है, यह किसी व्यक्ति पर नहीं डाला जाता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख ने कहा, "इसलिए, लोग एक नया दृष्टिकोण या निर्णय लेने के लिए पर्याप्त साहसी हैं। अन्यथा, हर कोई कोई जोखिम लेने से दूर चला जाएगा।" उन्होंने कहा कि इसरो का प्रबंधन इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट है कि जब काम किया जा रहा होता है तो विफलताएं प्रक्रिया का एक स्वाभाविक हिस्सा होती हैं और दृष्टिकोण हमेशा असफलता के कारणों की पहचान करने और आवश्यक सुधार करने का रहा है। उन्होंने कहा, "आपको उन लोगों को आत्मविश्वास देना होगा जिनके पास नई चीजों का प्रस्ताव देने और उनका समर्थन करने का साहस है। एक बार जब आप ऐसा कर लेते हैं, तो आप किसी भी संगठन में चमत्कार कर सकते हैं।"

अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए प्रतिभा की पहचान करने के बारे में सोमनाथ ने कहा कि उन्होंने पाया कि शहर के निवासियों की तुलना में एक साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले व्यक्तियों के जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्धता का स्तर बहुत अधिक था। 


उन्होंने कहा, 'अगर आप किसी व्यक्ति को तीसरी श्रेणी के संस्थान से लाते हैं और उसे काम में लगाते हैं तो उसकी क्षमता, ज्ञान के लिहाज से उस व्यक्ति की वृद्धि दर उससे कहीं अधिक होती है जितना मैं शहर के निवासियों में देख सकता हूं।" सोमनाथ ने कहा, "क्योंकि ध्यान भटकाने वाले कारक जो किसी व्यक्ति को अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने से रोकते हैं, वास्तव में एक ग्रामीण की तुलना में शहर के निवासियों के लिए अधिक होते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed