सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jabalpur: Fire breaks out during 'Humare Ram' show at Tarang Auditorium, tragedy averted; cast-audience safe

Jabalpur: तरंग ऑडिटोरियम में 'हमारे राम' शो के दौरान लगी आग, बड़ा हादसा टला; सभी कलाकार और दर्शक सुरक्षित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: Pavan Updated Sun, 31 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
सार

जबलपुर के तरंग ऑडिटोरियम में ‘हमारे राम’ शो के दौरान ग्रीन रूम के कंट्रोल पैनल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे पूरे ऑडिटोरियम की बिजली गुल हो गई और शो रोकना पड़ा। हालांकि, इस दौरान आशुतोष राणा समेत सभी कलाकारों और दर्शकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकल ने आग पर जल्द काबू पा लिया।

Jabalpur: Fire breaks out during 'Humare Ram' show at Tarang Auditorium, tragedy averted; cast-audience safe
तरंग ऑडिटोरियम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

जबलपुर शहर के तरंग ऑडिटोरियम में रविवार को अभिनेता आशुतोष राणा के चर्चित नाट्य मंचन 'हमारे राम' के दौरान अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि ऑडिटोरियम प्रबंधन, कर्मचारियों और दमकल विभाग की तत्परता से आग पर जल्द काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और सभी कलाकारों तथा दर्शकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।





ग्रीन रूम के कंट्रोल पैनल में लगी आग
जानकारी के अनुसार शो के दौरान ऑडिटोरियम के ग्रीन रूम के कंट्रोल पैनल में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगते ही पूरे ऑडिटोरियम की बिजली व्यवस्था ठप हो गई और परिसर में अंधेरा छा गया। उस समय आशुतोष राणा मंच पर अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। बिजली गुल होते ही शो को तत्काल रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल टॉर्च की रोशनी का लिया गया सहारा
स्थिति को देखते हुए ऑडिटोरियम प्रबंधन ने तत्काल दर्शकों और कलाकारों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की। मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में लोगों को बाहर निकाला गया। घटना के समय आशुतोष राणा समेत करीब 25 कलाकार ऑडिटोरियम में मौजूद थे।
विज्ञापन


दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू
सबसे पहले ऑडिटोरियम के कर्मचारियों ने सक्रियता दिखाते हुए आग को फैलने से रोका। परिसर में लगे अग्निशमन उपकरणों का उपयोग कर आग पर प्रारंभिक नियंत्रण पाया गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और आग को पूरी तरह बुझा दिया। प्रशासन के मुताबिक सभी कलाकार और दर्शक सुरक्षित हैं तथा घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed