सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   K Sudhakaran to remain in Congress; says will not contest without party permission

कांग्रेस में ही रहेंगे सुधाकरण: अटकलों पर लगाया विराम, कहा- पार्टी की अनुमति के बिना नहीं लड़ूंगा चुनाव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली Published by: Nirmal Kant Updated Thu, 19 Mar 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Kerala Assembly Election 2026: कांग्रेस सांसद सुधाकरण ने कहा कि वह पार्टी की अनुमति के बिना चुनाव नहीं लड़ेंगे और उनका पोर्टी छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पार्टी में किसी भी नई जिम्मेदारी पर काम करते रहेंगे। पढ़िए रिपोर्ट-

K Sudhakaran to remain in Congress; says will not contest without party permission
के सुधाकरण - फोटो : एक्स/के सुधाकरण
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस सांसद के सुधाकरण ने गुरुवार को कहा कि वह केरल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की अनुमति के बिना चुनाव नहीं लड़ेंगे। सुधाकरण ने इन अटकलें पर भी विराम लगा दिया है कि वह कांग्रेस छोड़कर कोई नई पार्टी बनाएंगे या किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल होंगे। उन्होंने कहा, मैं कहां जाऊंगा? 
Trending Videos


उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें बाहर नहीं किया है, बल्कि सिर्फ टिकट नहीं दिया है। वह पार्टी में रहकर काम करते रहेंगे और उसके फैसले को स्वीकार करेंगे। कन्नूर से सांसद सुधाकरण ने कहा कि वह पार्टी के फैसले को चुनौती देने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी उनसे कहीं बड़ी है और वह खुद को छोटा मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे सुधाकरण?
पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने साफ कहा कि वह कांग्रेस में ही रहेंगे और पार्टी के लिए काम करते रहेंगे, किसी नए क्षेत्र में भी जिम्मेदारी निभाएंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया और कहा कि वह पार्टी के साथ ही आगे बढ़ेंगे।

समर्थकों के बारे में क्या कहा?
अपने समर्थकों के बारे में उन्होंने कहा कि उनके लोग हर जगह हैं, लेकिन वे पार्टी के लिए काम करने के लिए हैं, न कि अलग नेतृत्व खड़ा करने के लिए। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के हर फैसले का पालन करेंगे और उसी के अनुसार आगे बढ़ेंगे। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद भी उन्होंने दोहराया कि वह कांग्रेस के ही सदस्य बने रहेंगे और पार्टी का काम करेंगे।

ये भी पढ़ें: 'पुख्ता सबूतों के आधार पर हो पारदर्शी जांच', UAPA के तहत अपने नागरिकों की गिरफ्तारी पर बोला यूक्रेन

क्या उम्मीदवारों की सूची आने के बाद बदलेगा रुख?
जब उनसे पूछा गया कि क्या बाकी उम्मीदवारों की सूची आने के बाद उनका रुख बदलेगा, तो उन्होंने साफ कहा कि ऐसा नहीं होगा। अपने समर्थकों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस और उसके उम्मीदवारों के लिए काम करें और पार्टी को मजबूत बनाएं। उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस केरल में सत्ता में आएगी। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई, जब चर्चा थी कि कन्नूर सीट से टिकट नहीं मिलने पर वह नाराज हैं, जहां नौ अप्रैल को चुनाव होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed