सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   karnataka congress internal rift siddaramaiah helpless rajanna allegations news update

सिद्धारमैया को अपनों ने ही घेरा: कांग्रेस विधायक ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- मजबूर और बेबस हैं मुख्यमंत्री

पीटीआई, बंगलूरू Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 17 Apr 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
सार

कर्नाटक कांग्रेस के भीतर गुटीय जंग तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के करीबी विधायक केएन राजन्ना ने आरोप लगाया है कि पार्टी में सीएम के समर्थकों को जानबूझकर हाशिए पर धकेला जा रहा है और मुख्यमंत्री किसी मजबूरी के चलते खामोश हैं। राजन्ना ने अल्पसंख्यक नेताओं के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर आलाकमान और प्रदेश नेतृत्व पर तीखे सवाल दागे हैं।
 

karnataka congress internal rift siddaramaiah helpless rajanna allegations news update
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया - फोटो : Ani Photos
विज्ञापन

विस्तार

कर्नाटक की सत्ताधारी कांग्रेस के भीतर मची रार अब सरेआम हो चुकी है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेहद करीबी माने जाने वाले वरिष्ठ विधायक केएन राजन्ना ने अपनी ही सरकार के मुखिया पर कई आरोप लगाए हैं। राजन्ना का सीधा आरोप है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया इस वक्त एक 'बेबस' स्थिति में हैं और किसी अज्ञात दबाव में काम कर रहे हैं। राजन्ना के मुताबिक, मुख्यमंत्री के करीबियों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन वे चुप्पी साधे बैठे हैं।
Trending Videos


'अपनों को बचाने में नाकाम हैं सीएम?'
दावणगेरे दक्षिण उपचुनाव के बाद कांग्रेस ने अल्पसंख्यक समुदाय के उन नेताओं पर गाज गिराई थी, जिन्हें सिद्धारमैया का वफादार माना जाता है। इसी कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए पूर्व मंत्री राजन्ना ने कहा, 'पार्टी में कुछ स्वार्थी तत्व उन लोगों के खिलाफ साजिश रच रहे हैं जो पार्टी के प्रति वफादार रहे हैं। हमें अपने मुख्यमंत्री से उम्मीद थी कि वे संकट के समय अपने लोगों के साथ मजबूती से खड़े होंगे, लेकिन उनका साथ न देना बेहद दुखद है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जब राजन्ना से पूछा गया कि आखिर सिद्धारमैया को बेबस किसने बनाया है, तो उन्होंने कहा, 'मैं नाम नहीं लूंगा, आप खुद समझदार हैं। लोग कह रहे हैं कि सिद्धारमैया के करीबियों को किनारे लगाया जा रहा है। पता नहीं उनकी क्या मजबूरी है, जो वे इस कदर तटस्थता दिखा रहे हैं।'

यह भी पढ़ें: UP: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी के खिलाफ होगी FIR, हाईकोर्ट ने कहा- ब्रिटिश नागरिकता की जांच करे CBI

राजन्ना ने बिना नाम लिए डीके शिवकुमार पर साधा निशाना
राजन्ना ने पार्टी के भीतर अनुशासन के नाम पर जारी कार्रवाई को भी कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने बिना नाम लिए उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब कोई नेता राहुल गांधी का अपमान करने वालों के साथ मंच साझा करता है या विपक्षी मुख्यमंत्रियों की तारीफ करता है, तब उसे अनुशासनहीनता क्यों नहीं माना जाता? राजन्ना ने कहा कि शामनूर शिवशंकरप्पा जैसे दिग्गजों ने सार्वजनिक मंच से भाजपा के लिए वोट मांगे, लेकिन तब पार्टी नेतृत्व ने उन्हें एक मौखिक चेतावनी तक नहीं दी। फिर आज सिर्फ सिद्धारमैया के समर्थकों को ही निशाना क्यों बनाया जा रहा है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed