Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Karnataka Election 2023 Rahul Gandhi To Start Campaign From Site Of 2019 Remark On modi surname
{"_id":"6424296a9c712adc100f38b6","slug":"karnataka-election-2023-rahul-gandhi-to-start-campaign-from-site-of-2019-remark-on-modi-surname-2023-03-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक चुनाव 2023: राहुल गांधी उसी जगह से शुरू करेंगे चुनाव प्रचार, जहां 'मोदी सरनेम' को लेकर की थी टिप्पणी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक चुनाव 2023: राहुल गांधी उसी जगह से शुरू करेंगे चुनाव प्रचार, जहां 'मोदी सरनेम' को लेकर की थी टिप्पणी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 29 Mar 2023 05:42 PM IST
सार
कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा- 'राहुल गांधी कोलार लौटेंगे और अपनी सत्यमेव जयते रैली शुरू करेंगे। हमने उनसे यहां से चुनाव यात्रा शुरू करने का अनुरोध किया था।'
विज्ञापन
1 of 6
राहुल गांधी
- फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
चुनाव आयोग ने कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दक्षिणी राज्य में 10 मई को एक ही चरण में 224 सीटों के लिए मतदान होगा। इन चुनावों में जहां भाजपा सरकार में बने रहने की कोशिश करेगी, वहीं कांग्रेस के सामने सत्ता वापसी की चुनौती है। कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी अगले महीने अपना प्रचार अभियान शुरू करेंगे। पांच अप्रैल को कोलार में रैली होगी।
राहुल गांधी को हाल ही में मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराया गया है। उन्हें सूरत की एक अदालत ने दो साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उनकी संसद सदस्यता भी खत्म कर दी गई है। राहुल गांधी ने 2019 के चुनाव के दौरान कोलार की ही रैली में मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने भगोड़े आर्थिक अपराधी नीरव मोदी और ललित मोदी की ओर इशारा करते हुए कहा था, सभी चोरों का सरनेम मोदी कैसे हो सकता है।
2 of 6
डीके शिवकुमार
- फोटो : एएनआई (फाइल)
कोलार से शुरू करेंगे 'सत्यमेव जयते' रैली: डीके शिवकुमार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के कर्नाटक प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा- 'राहुल गांधी कोलार लौटेंगे और अपनी सत्यमेव जयते रैली शुरू करेंगे। हमने उनसे यहां से चुनाव यात्रा शुरू करने का अनुरोध किया था। उन्होंने यहीं वह बयान दिया था, जिसकी भाजपा ने निंदा की थी, वह यहां से अपनी मेगा रैली शुरू करेंगे।'
3 of 6
राहुल गांधी, जयराम रमेश
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
गुजरात के भाजपा नेता ने दर्ज कराया था मानहानि मामला
मोदी सरनेम वाले बयान को लेकर गुजरात के एक भाजपा नेता पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था और इसे अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का अपमान बताया था। हालांकि, अदालत के फैसले के बाद भी राहुल गांधी ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगने से इनकार किया है। शुक्रवार को उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया, जिसके बाद विपक्ष ने भारी हंगामा किया था। इसको लेकर 18 विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार की आलोचना की।
चुनाव आयोग ने किया तारीखों का ऐलान, अकेले लड़ेगी कांग्रेस
इससे पहले आज चुनाव आयोग ने कर्नाटक में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी, जहां सत्तारूढ़ भाजपा लगातार दूसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद कर रही है। कर्नाटक में 2018 में एचडी कुमारस्वामी की जनता दल (सेक्युलर) के साथ सरकार बनाने वाली कांग्रेस एक साल बाद सत्ता से बाहर हो गई थी। कई विधायकों के पार्टी छोड़ने के साथ ही गठबंधन सरकार गिर गई थी। दोनों दलों ने भाजपा पर सरकार गिराने का आरोप लगाया था। इस बार कांग्रेस फिर अकेले चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन
5 of 6
डीके शिवकुमार, अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
त्रिशंकु विधानसभा का सवाल ही नहीं : कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख
रिपोर्ट के मुताबिक यह पूछे जाने पर कि क्या त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में पार्टी फिर से कुमारस्वामी की जेडीएस के साथ चुनाव बाद गठबंधन करेगी, डीके शिवकुमार ने कहा- "त्रिशंकु विधानसभा का कोई सवाल ही नहीं है। हमारी सबसे बड़ी पार्टी होगी।"
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।