{"_id":"6a272448af5c1b35c4010e0f","slug":"karnataka-minister-ramalinga-reddy-who-had-resigned-over-portfolio-takes-charge-of-water-resources-dept-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुझे अब कोई नया विभाग नहीं चाहिए': कर्नाटक में पोर्टफोलियो विवाद थमा, नाराज रेड्डी ने संभाला जल संसाधन विभाग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'मुझे अब कोई नया विभाग नहीं चाहिए': कर्नाटक में पोर्टफोलियो विवाद थमा, नाराज रेड्डी ने संभाला जल संसाधन विभाग
पीटीआई, बंगलूरू
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
सार
कर्नाटक की नई सरकार में विभागों के आवंटन को लेकर नाराजगी दिख रही है। हालांकि सीएम डीके शिवकुमार और कांग्रेस नेतृत्व इस नाराजगी को दूर करने की कोशिश कर रहा है। विभाग आवंटन को लेकर नाराज चल रहे कांग्रेस नेता रामालिंगा रेड्डी ने फिलहाल जल संसाधन विभाग का प्रभार संभाल लिया है।
रामालिंगा रेड्डी और सीएम डीके शिवकुमार
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कर्नाटक में डीके शिवकुमार के नेतृत्व में बनी कांग्रेस सरकार में विभाग आवंटन को लेकर नाराजगी अब दूर होती दिख रही है। दरअसल विभाग आवंटन को लेकर नाराजगी के चलते इस्तीफा देने वाले कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने सोमवार को अपने विभाग का कार्यभार संभाल लिया और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कार्यभार संभालने के बाद रेड्डी ने साफ किया कि वह जल संसाधन मंत्री के रूप में ही काम जारी रखेंगे और अब ग्रेटर बंगलूरू डेवलपमेंट विभाग की मांग नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यह मामला अब खत्म हो चुका है।
क्या बोले रामालिंगा रेड्डी
गौरतलब है कि रामालिंगा रेड्डी ने शुक्रवार को बंगलूरू विकास विभाग नहीं मिलने पर इस्तीफा दे दिया था। हालांकि शनिवार को मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और कांग्रेस नेतृत्व के साथ लंबी बातचीत के बाद उन्होंने इस्तीफा वापस ले लिया था। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में रेड्डी ने कहा, 'मैं इसी विभाग में काम जारी रखूंगा। मुझे कोई अन्य विभाग नहीं चाहिए।' अतिरिक्त विभाग मिलने की संभावना पर उन्होंने कहा, 'नहीं, मुझे कुछ और नहीं चाहिए। अभी 20 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना बाकी है, उन्हें अवसर मिलना चाहिए।'
उन्होंने यह भी कहा कि वह अब बंगलूरू विकास विभाग की मांग नहीं करेंगे। 'मैंने पहले भी इसकी मांग नहीं की थी। मुख्यमंत्री ने इसका आश्वासन दिया था, लेकिन विभागों के बंटवारे में नहीं मिला। इसी वजह से विवाद खड़ा हुआ। अब अगर यह विभाग दिया भी जाए तो मैं नहीं लूंगा।'
विज्ञापन
एक अन्य मंत्री भी नाराज हुए
इस बीच, ग्रेटर बंगलूरू डेवलपमेंट विभाग पाने वाले मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा के भी नाराज होने की खबरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने बंगलूरू डेवलपमेंट अथॉरिटी और बंगलूरू मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (BMRDA) जैसे अहम विभाग अपने पास ही रखे हैं, जिससे गौड़ा ने अभी तक विभाग का कार्यभार नहीं संभाला है। हालांकि गौड़ा ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा, 'मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा है। कोई बात को तोड़-मरोड़कर पेश करे तो मैं क्या कर सकता हूं।'

Trending Videos