{"_id":"6a730ee44783f9a77e0c1103","slug":"kc-venugopal-reveals-kiren-rijiju-talks-special-parliament-session-on-delimitation-and-womens-reservation-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार बुलाएगी विशेष सत्र?: परिसीमन बिल और महिला आरक्षण पर चर्चा संभव, वेणुगोपल ने बताया रिजिजू से क्या हुई बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरकार बुलाएगी विशेष सत्र?: परिसीमन बिल और महिला आरक्षण पर चर्चा संभव, वेणुगोपल ने बताया रिजिजू से क्या हुई बात
Wed, 05 Aug 2026 03:52 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Wed, 05 Aug 2026 03:52 PM IST
सार
क्या केंद्र सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में है? दरअसल चर्चा है कि इस सत्र में परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण संशोधन विधेयक लाए जा सकते हैं। सरकार दोनों विधेयकों को पारित कराने के लिए जरूरी संख्या जुटाने में लगी है। क्या 17 अगस्त को विशेष सत्र बुलाया जाएगा? क्या सरकार को दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत मिल पाएगा? आइए, विस्तार से जानते हैं कि कांग्रेस नेता वेणुगोपल ने रिजिजू से हुई बात पर क्या-क्या बताया?
विज्ञापन
क्या संसद का विशेष सत्र बुलाएगी सरकार?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून सत्र खत्म होने के बाद संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की चर्चा है। इसी बीच परिसीमन बिल और महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर सियासत तेज हो गई। कांग्रेस का कहना है कि सरकार ने विपक्ष का रुख जानने के लिए बातचीत की है, लेकिन अभी तक विशेष सत्र के उद्देश्य को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। वहीं, सरकार इन दोनों अहम संवैधानिक संशोधन विधेयकों को आगे बढ़ाने की तैयारी में जुटी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार क्या तैयारी कर रही है?
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर परिसीमन के मुद्दे पर उनकी राय जानी। वेणुगोपाल ने कहा कि विपक्ष का रुख पहले जैसा ही है और इसमें कोई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि संसदीय कार्य मंत्री इस मुद्दे पर भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि यदि सरकार एफसीआरए विधेयक लाती है तो कांग्रेस उसका मजबूती से जवाब देगी।
विज्ञापन
क्या विशेष सत्र बुलाने की तैयारी है?
सूत्रों के अनुसार, सरकार मानसून सत्र समाप्त होने के बाद संसद का विशेष सत्र बुलाने पर विचार कर सकती है। इस दौरान परिसीमन बिल और महिला आरक्षण संशोधन बिल को एक साथ पेश किए जाने की संभावना जताई जा रही है। यह भी चर्चा है कि मानसून सत्र समाप्त होने के बाद संसद को तत्काल स्थगित न करके जरूरत पड़ने पर कम समय में फिर से बुलाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि सरकार संवैधानिक संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए आवश्यक दो-तिहाई बहुमत जुटाने की कोशिश में है।
विज्ञापन