फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Parliament LIVE: हंगामे के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही रुकी; राज्यसभा 12 बजे तो लोकसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित

Wed, 05 Aug 2026 11:52 AM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Devesh Tripathi Updated Wed, 05 Aug 2026 11:52 AM IST
खास बातें

Parliament Monsoon Session LIVE: आज मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते का तीसरा दिन है। बीते दो दिनों से संसद की कार्रवाई हंगामे की भेंट चढ़ रही है। हालांकि, इस दौरान संसद ने कई विधेयकों को पारित किया है। बुधवार को भी लोकसभा में विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी के चलते सदन दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। संसद की हर बड़ी हलचल के लाइव अपडेट्स के लिए अमर उजाला के साथ जुड़े रहें...

विज्ञापन
parliament-monsoon-session-2026-live-updates-rajya-sabha-lok-sabha-opposition-amit-shah-E20
संसद सत्र LIVE - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

11:50 AM, 05-Aug-2026

पप्पू यादव बोले- लगता है बांसुरी स्वराज का जन्म राहुल गांधी के खिलाफ मामले दर्ज कराने के लिए हुआ

विपक्ष ने बुधवार को संसद में फिर से राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "जहां तक सुषमा स्वराज की बेटी (भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज) की बात है, ऐसा लगता है कि उनका जन्म राहुल गांधी के खिलाफ मामले दर्ज कराने के लिए ही हुआ है। वह जब चाहे पुलिस स्टेशन चली जाती हैं। उन्हें कानून की कोई समझ नहीं है। उन्हें पहले सदन में अध्यक्ष से अनुमति लेनी चाहिए। मैं हिंसा में विश्वास नहीं करता। प्रयागराज कोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया है और मुझे नोटिस जारी किया है, इसलिए मैं उसका जवाब दूंगा।"
11:31 AM, 05-Aug-2026

राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

राज्यसभा में सभापति की अनुमति से उठाए गए मामलों पर चर्चा और विपक्ष के लगातार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
11:11 AM, 05-Aug-2026

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने क्यों दिया स्थगन प्रस्ताव का नोटिस?

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में 'दल-बदल विरोधी नए कानून' के स्वरूप पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। यह कानून अवसरवाद से प्रेरित और बिना किसी वास्तविक वैचारिक या नीतिगत मतभेद के होने वाले बड़े पैमाने पर राजनीतिक दल-बदल को रोकेगा, और साथ ही संसद व विधानसभाओं के अंदर और बाहर ईमानदार और आलोचनात्मक असहमति के लिए भी जगह देगा।
11:09 AM, 05-Aug-2026

राज्यसभा में कार्यवाही जारी

राज्यसभा में हंगामे के बीच सभापति की अनुमति से उठाए गए मामलों पर चर्चा जारी है। राज्यसभा में विपक्ष के सांसदों की ओर से नीट आंदोलन में पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ लगातार नारेबाजी की जा रही है।
11:07 AM, 05-Aug-2026

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित

लोकसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष की ओर से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर हंगामा और नारेबाजी चालू कर दी गई। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
10:59 AM, 05-Aug-2026

Parliament LIVE: हंगामे के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही रुकी; राज्यसभा 12 बजे तो लोकसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत एक नोटिस दिया है, जिसमें E20 पेट्रोल को अनिवार्य रूप से लागू करने से पैदा हुए जन-आक्रोश और उपभोक्ता अधिकारों के मुद्दों पर चर्चा की मांग की गई है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed