{"_id":"6a0d8e550488690f460ef119","slug":"kerala-cabinet-portfolio-distribution-cm-satheesan-chennithala-home-minister-list-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala Cabinet Portfolio: सीएम सतीशन संभालेंगे वित्त-कानून सहित 35 विभाग, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala Cabinet Portfolio: सीएम सतीशन संभालेंगे वित्त-कानून सहित 35 विभाग, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम।
Published by: राकेश कुमार
Updated Wed, 20 May 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
सार
केरल की इस नई कैबिनेट में अनुभवी चेहरों और रणनीतिक संतुलन पर विशेष जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री सतीशन 35 विभागों की कमान संभालेंगे। वहीं, गृह और उद्योग जैसे प्रमुख मंत्रालयों के जरिए राज्य की सुरक्षा और आर्थिक तरक्की को नई गति देने का खाका खींचा गया है।
केरल के सीएम सतीशन
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
केरल में राजनीतिक बदलाव के साथ ही नई सरकार के मंत्रियों के विभागों का आधिकारिक बंटवारा कर दिया गया है। केरल लोक भवन की ओर से जारी सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री सतीशन कैबिनेट में सबसे शक्तिशाली भूमिका में नजर आएंगे। वे वित्त, कानून, सामान्य प्रशासन और बंदरगाह समेत कुल 35 महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी अकेले संभालेंगे। उनके पास सबसे भारी-भरकम पोर्टफोलियो है, जो राज्य की प्रशासनिक और नीतिगत दिशा तय करेगा।
वरिष्ठ नेताओं को मिले अहम मंत्रालय
कैबिनेट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला को बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें गृह और विजिलेंस समेत कुल पांच विभागों का कार्यभार मिला है। वहीं, सहयोगी दल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के कद्दावर नेता पीके कुन्हालीकुट्टी को सरकार में उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी और कपड़ा सहित कुल सात विभागों का जिम्मा दिया गया है। वे राज्य में औद्योगिक विकास और डिजिटल गवर्नेंस की कमान संभालेंगे।
यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi: 'आर्थिक तूफान सिर पर है, PM इटली में टॉफी बांट रहे', पीएम मोदी के चॉकलेट गिफ्ट पर राहुल का तंज
विज्ञापन
शिक्षा, स्वास्थ्य और ऊर्जा पर विशेष फोकस
केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख सन्नी जोसेफ को बिजली और पर्यावरण मंत्रालय सौंपा गया है। इसके अलावा, वरिष्ठ नेता के मुरलीधरन को राज्य का नया स्वास्थ्य और देवस्वम मंत्री बनाया गया है। शिक्षा क्षेत्र में बड़े बदलाव के संकेत देते हुए रोजी एम जॉन को उच्च शिक्षा विभाग और एन. शमसुद्दीन को सामान्य शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। भूमि और राजस्व विभाग की कमान एपी अनिल कुमार को सौंपी गई है, जो भूमि सुधारों और राजस्व संग्रह से जुड़े मामलों को देखेंगे।
Trending Videos