सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Puducherry Chief Minister N Rangasamy takes oath as a member of the House Pro-tem Speaker administers oath

Puducherry: मुख्यमंत्री एन रंगासामी को सदन के सदस्य के रूप में ली शपथ, प्रोटेम स्पीकर ए अनबलगन ने दिलाई शपथ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुदुचेरी Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 20 May 2026 03:08 PM IST
विज्ञापन
सार

पुदुचेरी विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर ए अनबलगन ने मुख्यमंत्री एन रंगासामी सहित सभी 30 नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई। एनडीए गठबंधन की जीत के बाद गठित इस नई विधानसभा में विधायकों ने तमिल, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेजी में पद की शपथ ली।

Puducherry Chief Minister N Rangasamy takes oath as a member of the House Pro-tem Speaker  administers oath
मुख्यमंत्री एन रंगासामी को सदन के सदस्य के रूप में ली शपथ - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

पुदुचेरी विधानसभा में आज नए विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। 30 सदस्यों वाले इस सदन में प्रोटेम स्पीकर ए अनबलगन ने सभी को शपथ दिलाई। सबसे पहले मुख्यमंत्री एन रंगासामी को सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली। इसके बाद बाकी सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान सदन में काफी उत्साह देखने को मिला। सभी विधायकों ने राज्य के विकास और जनता की सेवा का संकल्प लिया।
Trending Videos


समारोह में रंगासामी के साथ एआईएनआरसी, भाजपा, एआईएडीएमके, डीएमके और कांग्रेस के विधायकों ने हिस्सा लिया। साथ में निर्दलीय विधायकों ने भी शपथ ली। सभी सदस्यों ने अपनी पसंद के अनुसार तमिल, तेलुगु, मलयालम या अंग्रेजी भाषा में शपथ ग्रहण की। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद अनबलगन ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ranchi: उड्डयन मंत्री ने रांची में किया उड़ान यात्री कैफे का उद्घाटन; अहमदाबाद विमान हादसे पर दिया बड़ा अपडेट
विज्ञापन


बता दें कि नौ अप्रैल को हुए चुनावों में एआईएनआरसी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने जीत दर्ज की थी। मुख्यमंत्री रंगासामी ने थट्टनचावडी और मंगलम दोनों सीटों से चुनाव लड़ा था। उन्होंने दोनों ही सीटों पर सफलता हासिल की थी। अब उन्होंने थट्टनचावडी सीट से इस्तीफा दे दिया है। आज की शपथ के साथ ही नई विधानसभा की औपचारिक शुरुआत हो गई है। सभी सदस्यों ने राज्य के विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed