{"_id":"6a77249a6e0aafba14084e68","slug":"kerala-flight-emergency-exit-attempt-murder-case-registered-kochi-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ते विमान में खोलने लगा इमरजेंसी गेट: केरल पुलिस ने यात्री के खिलाफ दर्ज किया केस, क्या है पूरा मामला?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उड़ते विमान में खोलने लगा इमरजेंसी गेट: केरल पुलिस ने यात्री के खिलाफ दर्ज किया केस, क्या है पूरा मामला?
Sat, 08 Aug 2026 06:14 PM IST
राकेश कुमार
पीटीआई, कोच्चि।
पीटीआई, कोच्चि।
Published by: राकेश कुमार
Updated Sat, 08 Aug 2026 06:14 PM IST
सार
कुआलालंपुर से कोच्चि आ रहे बाटिक एयर के विमान में इमरजेंसी गेट खोलने और तोड़फोड़ करने वाले यात्री जमशीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की मानसिक स्थिति की जांच कराएगी और उसकी कस्टडी मांगेगी।
विज्ञापन
केरल के यात्री का 'विमान कांड'!
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुआलालंपुर से कोच्चि आ रही बाटिक एयर की फ्लाइट OD231 में एक यात्री ने हवा में ही तहलका मचा दिया। उसने विमान का इमरजेंसी गेट खोलने का प्रयास किया, खिड़की का पैनल तोड़ दिया और यात्रियों समेत क्रू मेंबर्स को धमकाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पर हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ दी है।
क्या है पूरा मामला?
पालक्काड के कूट्टनाड का रहने वाला जमशीर अथानिक्कल पिछले 10 वर्षों से मलेशिया में अपने दोस्त की कंपनी में काम कर रहा था। वह अपने नवजात बच्चे को देखने के लिए केरल लौट रहा था। बुधवार को उड़ान के दौरान उसने अचानक हिंसक व्यवहार शुरू कर दिया।
शुरुआती पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि सफर के दौरान उसे लगा कि 'वह मरना चाहता है'। पुलिस के अनुसार, फ्लाइट में ऐसा कोई कारण नहीं था जिससे उसका व्यवहार बिगड़े। गिरफ्तार आरोपी ने मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के दौरान भी हिंसक हरकतें कीं।
विज्ञापन
घटना ने जुड़ी पांच बड़ी बातें
यह भी पढ़ें: 'जरूरत से ज्यादा उत्साह दिखा रही पुलिस': CM शुभेंदु से मिले TMC सांसद; थमेगा मस्जिद लाउडस्पीकर विवाद?
पुलिस जांच में क्या-क्या मिला?
नेदुमबासेरी पुलिस के अनुसार, शुरुआत में आपराधिक धमकी (BNS 351(3)), एयरक्राफ्ट एक्ट और केरल पुलिस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। लेकिन अब हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ी गई है। पुलिस सोमवार को अंगमाली ज्यूडिशियल फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट के सामने याचिका दाखिल कर आरोपी की हिरासत और उसके मानसिक स्वास्थ्य की जांच कराने की मांग करेगी।
राज्य और केंद्रीय एजेंसियां भी आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही हैं। पुलिस आरोपी के मेडिकल और पारिवारिक इतिहास की भी जांच कर रही है। साथ ही अन्य यात्रियों और विदेश में मौजूद क्रू सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

- जमशीर ने हवा में उड़ते विमान का इमरजेंसी एग्जिट डोर जबरन खोलने की कोशिश की।
- आरोपी ने खिड़की का पैनल तोड़ दिया और यात्रियों व क्रू को धमकाया।
- क्रू मेंबर्स ने तुरंत बीच-बचाव किया और आरोपी को काबू में कर बांध दिया।
- लैंडिंग के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
- यात्रियों की जान जोखिम में डालने के कारण पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी है।