सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala New Government Oath taking ceremony know Richest and most educated minister with age Criminal Record

केरल का नया मंत्रिमंडल: कांग्रेस के सहयोगी दल के नेता सबसे अमीर मंत्री, इस कैबिनेट सदस्य पर 68 आपराधिक मामले

स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 18 May 2026 01:43 PM IST
विज्ञापन
सार

केरल की नई सरकार में मुख्यमंत्री समेत कुल 21 मंत्री हो गए हैं। आइये जानते हैं कि इन सभी मंत्रियों की प्रोफाइल क्या है? इन सभी मंत्रियों में कौन सबसे अमीर है? सबसे ज्यादा आपराधिक मामले किस नए मंत्री पर दर्ज हैं? इन सभी नेताओं में सबसे शिक्षित कौन है? केरल की नई कैबिनेट की उम्र का औसत क्या है और सबसे युवा और सबसे बुजुर्ग मंत्री की उम्र का फासला कितना है?

Kerala New Government Oath taking ceremony know Richest and most educated minister with age Criminal Record
केरल में नए मंत्रिमंडल का गठन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केरल में सोमवार को नई कैबिनेट का शपथग्रहण पूरा हुआ। वीडी सतीशन ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद 20 और मंत्रियों ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ पूरी की। जिन अहम चेहरों ने मंत्री पद की शपथ ली है, उनमें केरल के मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे रमेश चेन्नीथला, के. मुरलीधरन औ एपी अनिल कुमार जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा यूडीएफ गठबंधन में कांग्रेस की साथी पार्टी आईयूएमएल के पांच विधायकों और अन्य चार दलों के एक-एक विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। 
Trending Videos


इसके साथ ही अब केरल की नई सरकार में मुख्यमंत्री समेत कुल 21 मंत्री हो गए हैं। आइये जानते हैं कि इन सभी मंत्रियों की प्रोफाइल क्या है? इन सभी मंत्रियों में कौन सबसे अमीर है? सबसे ज्यादा आपराधिक मामले किस नए मंत्री पर दर्ज हैं? इन सभी नेताओं में सबसे शिक्षित कौन है? केरल की नई कैबिनेट की उम्र का औसत क्या है और सबसे युवा और सबसे बुजुर्ग मंत्री की उम्र का फासला कितना है? आइये जानते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले जानें- केरल की नई कैबिनेट का सबसे अमीर मंत्री कौन?

केरल के नवगठित मंत्रिमंडल में शिबू बेबी जॉन हैं, जिनकी कुल संपत्ति 24,63,10,315 रुपये (लगभग 24.63 करोड़ रुपये) दर्शायी गई है। शिबू बेबी जॉन यूडीएफ सरकार में शामिल पार्टी रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के नेता हैं। 

केरल में सबसे ज्यादा आपराधिक मामले वाले मंत्री?

केरल की नई कैबिनेट में सबसे ज्यादा आपराधिक मामले वाले मंत्री एडवोकेट ओजे. जनीश हैं। उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके खिलाफ सबसे अधिक कुल 68 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन पर दंगे और सार्वजनिक तौर पर उपद्रव फैलाने से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज हैं।
 
मंत्री दर्ज आपराधिक मामले  
ओजे जनीश 68  
बिंदु कृष्णा 49  
टी. सिद्दीकी 39  
वीडी. सतीशन (मुख्यमंत्री) 18  
रमेश चेन्निथला 7  


ये भी पढ़ें: कौन हैं वीडी सतीशन?: 100 से कम सीट आने पर किया था राजनीति छोड़ने का एलान, दावा सच हुआ, अब बने केरल के नए CM

शिक्षा के मामले में कैसा है केरल का नया मंत्रिमंडल?

केरल के नए यूडीएफ मंत्रिमंडल में शिक्षा के मामले में स्थिति काफी अच्छी और विविधता वाली है। मंत्रिमंडल के 20 में से 16 मंत्री उच्च शिक्षित (ग्रैजुएट, पोस्ट ग्रैजुएट या प्रोफेशनल डिग्री धारक) हैं। इनमें कानून की पढ़ाई करने वाले वकीलों की संख्या सबसे अधिक है।
 
शैक्षिक योग्यता वर्ग मंत्री का नाम डिग्री / विवरण
पोस्ट ग्रेजुएट / एम.फिल रोजी एम जॉन एम.फिल और एम.ए. (राजनीति विज्ञान, जेएनयू)
  बिंदु कृष्णा एलएलएम
  एम. लिजू एलएलएम
  मोंस जोसेफ एम.ए. (समाजशास्त्र) और एलएलबी
  तुलसी टीचर एम.ए. (इतिहास)
     
ग्रैजुएट प्रोफेशनल्स शिबू बेबी जॉन बी.टेक (मैकेनिकल)
     
इंजीनियर और वकील वीडी. सतीसन एलएलबी
  वीई अब्दुल गफूर एलएलबी
  एन. शम्सुद्दीन एलएलबी
  ओजे जनीश बीबीए+एलएलबी
  टी. सिद्दीकी बी.कॉम+एलएलबी
  अनूप जैकब ग्रैजुएट और एलएलबी
     
ग्रैजुएट के. मुरलीधरन बीए.
  रमेश चेन्निथला बीए.
  पीसी. विष्णुनाथ बी.कॉम
  पीके. कुन्हालीकुट्टी बी.कॉम
     
स्कूली शिक्षा एपी. अनिल कुमार 12वीं पास
  केएम. शाजी 12वीं पास
  पीके. बशीर 10वीं पास (11वीं तक पढ़ाई)
  सनी जोसेफ चौथी कक्षा पास

 

उम्र के मामले में कैसा है नए मंत्रिमंडल?

केरल के नए मंत्रिमंडल में युवाओं और अनुभवी राजनेताओं का मिला-जुला रूप देखने को मिलता है। 20 मंत्रियों के उपलब्ध चुनावी हलफनामों के मुताबिक, इस मंत्रिमंडल में सबसे कम उम्र के मंत्री एडवोकेट ओ जे जनीश हैं, जिनकी आयु मात्र 37 वर्ष है। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के नेता पीके. कुन्हालीकुट्टी इस कैबिनेट के सबसे वरिष्ठ मंत्री हैं, जिनकी आयु 74 वर्ष है।
 
सबसे उम्रदराज मंत्री पी.के. कुन्हालीकुट्टी 74 वर्ष
  के. मुरलीधरन 69 वर्ष
  रमेश चेन्निथला 69 वर्ष
सबसे युवा मंत्री ओजे जनीश 37 वर्ष
  रोजी एम जॉन 43 वर्ष
  एम. लिजू 46 वर्ष


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed