सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Politics: Congress accuses BJP leader of hiding a ₹200 crore bungalow, Seek action from ECI

Kerala Politics: कांग्रेस ने भाजपा नेता पर ₹200 करोड़ का बंगला छिपाने का लगाया आरोप, EC से कार्रवाई की मांग की

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Pavan Updated Mon, 23 Mar 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
सार

केरल में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाएं हैं। कांग्रेस के अनुसार, राजीव चंद्रशेखर ने अपने चुनावी हलफनामे में बंगलूरू में 200 करोड़ रुपये के बंगले की जानकारी नहीं साझा की है। इसलिए उन पर जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।

Kerala Politics: Congress accuses BJP leader of hiding a ₹200 crore bungalow, Seek action from ECI
राजीव चंद्रशेखर, केरल भाजपा अध्यक्ष - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

केरल की राजनीति में इस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने भाजपा के राज्य अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में बंगलूरू की एक बेहद महंगी संपत्ति की जानकारी नहीं दी। कांग्रेस के मुताबिक, बंगलूरू के कोरमंगला इलाके में करीब 49,000 वर्ग फीट का एक बड़ा बंगला है, जो 1.07 एकड़ जमीन पर बना हुआ है। पार्टी का दावा है कि इस जमीन की कीमत ही लगभग 200 करोड़ रुपये हो सकती है, क्योंकि यह इलाका काफी पॉश माना जाता है।
Trending Videos


यह भी पढ़ें - West Bengal Election: अभी तो यह अंगड़ाई है, पश्चिम बंगाल में बड़ी लड़ाई है; टीएमसी-भाजपा कर रहे बड़े दावे
विज्ञापन
विज्ञापन


'नामांकन से ठीक पहले भरा गया प्रॉपर्टी टैक्स'
कांग्रेस ने यह भी कहा कि इस संपत्ति का प्रॉपर्टी टैक्स 17 मार्च को भरा गया, जो कि नामांकन दाखिल करने से ठीक पहले की बात है। साथ ही, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चंद्रशेखर ने 2024 के अपने हलफनामे में इसी पते को अपना निवास बताया था, लेकिन इस बार इसका जिक्र नहीं किया। इन आरोपों के बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग से दखल देने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि अगर किसी उम्मीदवार ने अपनी संपत्ति छुपाई है, तो उसके खिलाफ जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए और जरूरत पड़े तो उम्मीदवार को अयोग्य भी ठहराया जाए।
 

राजीव चंद्रशेखर ने केरल के नेमम सीट से भरा नामांकन
यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब राजीव चंद्रशेखर ने केरल के नेमम सीट से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भरा है। यहां उनका मुकाबला सीपीएम के नेता वी शिवनकुट्टी और कांग्रेस के केएस सबरीनाधन से है। अगर उनके हलफनामे की बात करें, तो चंद्रशेखर ने अपनी कुल संपत्ति 93 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई है। इसमें चल संपत्ति (जैसे बैंक जमा, शेयर, म्यूचुअल फंड) करीब 78.81 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी पत्नी के पास 18.10 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनके पास करीब 3.58 करोड़ रुपये के गहने और एक 1942 मॉडल की पुरानी मोटरसाइकिल भी है।
 

यह भी पढ़ें - West Asia: जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- डायलॉगबाजी से हल नहीं होते अंतरराष्ट्रीय संकट

राजीव चंद्रशेखर और भाजपा ने अभी तक नहीं दी प्रतिक्रिया
उन्होंने अपनी अचल संपत्ति (जमीन-जायदाद) करीब 15.07 करोड़ रुपये बताई है, जबकि उन पर 107 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज भी है। उनकी सालाना आय लगभग 92.91 लाख रुपये बताई गई है। फिलहाल, इन आरोपों पर राजीव चंद्रशेखर या भाजपा की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। अब सबकी नजर चुनाव आयोग पर है कि वह इस मामले में क्या कदम उठाता है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed