सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Sorcerer Arrested for Sexually Assaulting Minor Girl in the Name of Exorcism in Kollam

Kerala: केरल के कोल्लम में भूत भगाने के नाम पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, पुलिस ने तांत्रिक को किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 09 Feb 2026 03:57 PM IST
विज्ञापन
सार

केरल के कोल्लम जिले में भूत भगाने के नाम पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।

Kerala Sorcerer Arrested for Sexually Assaulting Minor Girl in the Name of Exorcism in Kollam
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केरल के कोल्लम जिले में अंधविश्वास की आड़ में किए गए एक जघन्य अपराध ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने भूत भगाने के नाम पर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में राजन बाबू उर्फ मुरारी नाम के एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है।

Trending Videos


ज्योतिषीय सलाह से शुरू हुआ मामला
पुलिस के अनुसार, यह घटना पुथुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के वेंडर इलाके की है। पीड़िता और उसकी मां पहले आरोपी के पास ज्योतिषीय सलाह लेने पहुंची थीं। इसी दौरान आरोपी ने उन्हें यह विश्वास दिलाया कि उनकी सभी परेशानियों की वजह लड़की के शरीर में मौजूद एक बुरी आत्मा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तंत्र-मंत्र के बहाने बुलाया घर
आरोपी ने दावा किया कि वह भूत भगाने की रस्म के जरिए इस समस्या को खत्म कर सकता है। उसके कहने पर मां-बेटी रविवार को दोबारा उसके घर गईं। वहां आरोपी ने लड़की की मां को कमरे के बाहर रुकने को कहा और नाबालिग को अंदर अकेला छोड़ दिया।

और भी पढ़ें:- Sharad Pawar: शरद पवार की बारामती में बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में तकलीफ; पुणे के अस्पताल में कराए गए भर्ती

बाहर आकर बताई आपबीती
कुछ समय बाद जब लड़की बाहर आई, तो उसने अपनी मां को अंदर हुई मारपीट और यौन हिंसा की जानकारी दी। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग आरोपी के घर के बाहर इकट्ठा हो गए और विरोध जताया, लेकिन इसी अफरा-तफरी के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सोमवार को सस्थमकोट्टा स्थित एक लॉज से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे थाने लाया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि तांत्रिक होने के साथ-साथ आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी सक्रिय था, जहां वह खुद को प्रभावशाली और जानकार व्यक्ति के रूप में पेश करता था।

अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed