फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Vande Bharat train is special, for the first time cheetah photo is put on the engine of the train

Vande Bharat Train: इसलिए खास है केरल की वंदे भारत, पहली बार ट्रेन के इंजन पर लगाई है ये फोटो

Tue, 25 Apr 2023 01:13 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 25 Apr 2023 01:13 PM IST
सार

Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे मंत्रालय के अनुसार, इस ट्रेन पर चीते की फोटो लगाने के पीछे खास वजह है। चीता धरती पर सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर है। यानी वह गति का संकेत है और भविष्य में आने वाली वंदे भारत ट्रेन चीते की स्पीड से दौड़ेंगी...

विज्ञापन
Kerala Vande Bharat train is special, for the first time cheetah photo is put on the engine of the train
Vande Bharat Train - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल दौरे के अपने दूसरे दिन तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह केरल की पहली और देश की 16वीं वंदे भारत एक्सप्रेस है। केरल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में चीते का फोटो लगाई गई है। यह अब तक की पहली वंदे भारत ट्रेन है, जिसमें इस तरह की चीते की फोटो लगाई गई है।

विज्ञापन

भारतीय रेलवे मंत्रालय के अनुसार, इस ट्रेन पर चीते की फोटो लगाने के पीछे खास वजह है। चीता धरती पर सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर है। यानी वह गति का संकेत है और भविष्य में आने वाली वंदे भारत ट्रेन चीते की स्पीड से दौड़ेंगी, जो देश की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन बनेंगी। इसी वजह से इसके इंजन में चीते की फोटो लगाई गई है। भविष्य में आने वाली सभी वंदे भारत ट्रेनों में चीते की फोटो लगाई जाएगी। इसके अलावा इस ट्रेन में और भी कई खासियत हैं, जो पिछली 15 वंदे भारत से इसको कई मायनों में अलग बनाती है।

विज्ञापन

केरल के तिरुवनंतपुरम और कासरगोड के बीच चलने वाली इस वंदेभारत में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। पूर्व में चल रही एग्जीक्यूटिव क्लास में सीटों की चौड़ाई अधिक थी। इस वजह से यात्रियों को निकलने में असुविधा होती थी। लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए इस वंदे भारत के एग्जीक्यूटिव क्लास में दोनों ओर लगी सीटों के बीच की चौड़ाई कम कर दी गई् है। इससे यात्री आराम से एक ओर से दूसरी ओर निकल सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है, जिसकी अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर/घंटा है। यह ट्रेन पूरी तरह भारत में डिजाइन और निर्मित की गई है, जिसमें 80 फीसदी उत्पादों को स्वदेशी बनाया गया था। ये ट्रेनें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इनमें जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर और हर कोच में चार आपातकालीन पुश बटन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed