सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kharge writes to EC, alleges attempt to interfere with RS election in Haryana

Congress: मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में दखल देने का लगाया आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: Nirmal Kant Updated Mon, 16 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Congress: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में मतदान की निष्पक्षता में दखल देने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार करमवीर सिंह बौद्ध की अर्जी की प्रति संलग्न की और विधायकों के वैध वोटों को सुरक्षित रखने का अनुरोध किया। पढ़ें रिपोर्ट-

Kharge writes to EC, alleges attempt to interfere with RS election in Haryana
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कांग्रेस - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को हरियाणा में होने वाले राज्यसभा चुनाव लोकर चुनाव आयोग को पत्र लिखा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव की निष्पक्षता में स्पष्ट रूप से दखल देने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे तत्काल सही किया जाना चाहिए। 
Trending Videos

 
अपने पत्र के साथ खरगे ने कांग्रेस उम्मीदवार करमवीर सिंह बौद्ध की ओर से चुनाव आयोग को भेजी गई अर्जी की एक प्रति भी संलग्न की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दो अन्य चुनाव आयुक्तों को संबोधित पत्र में कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी अनुरोध किया कि हरियाणा में पार्टी विधायकों के वैध वोटों को रद्द न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने चुनाव आयोग से क्या शिकायत की?
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि कांग्रेस के विधायकों के वोट की गोपनीयता का उल्लंघन हुआ है। हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए मतदान सोमवार को दोपहर चार बजे समाप्त हुआ।

खरगे ने की चुनाव की निष्पक्षता बनाए रखने की मांग
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, चुनाव की निष्पक्षता में स्पष्ट दखल देने का प्रयास है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए। इसके अलावा, हमारे वैध मतों या विधायकों के वोटों को रद्द नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह पूरी तरह से मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास प्रतीत होता है।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात का अनुरोध किया
उन्होंने कहा, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हम अनुरोध करते हैं कि अभिषेक मनु सिंघवी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल तुरंत आपके साथ मुलाकात करे, ताकि परिणाम घोषित होने से पहले इस मामले को रखा जा सके। 

चुनाव में कौन उम्मीदवार किस पार्टी से?
राज्यसभा चुनाव के दौरान भारतीय राष्ट्रीय लोक दल (आईएनएलडी) के दो विधायक मतदान से दूर रहे, जबकि कांग्रेस के विधायकों को हिमाचल प्रदेश से लाया गया और सुबह नौ बजे मतदान शुरू होने के तुरंत बाद उन्होंने वोट डाले। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया, कांग्रेस के बौद्ध और निर्दलीय प्रत्याशी सतीश नांदल शामिल हैं। भाजपा नांदर का समर्थन कर रही है, जो 2019 के विधानसभा चुनाव में उसके उम्मीदवार रह चुके हैं, लेकिन हार गए थे।

ये भी पढ़ें: 'BJP की महिला और बंगाल-विरोधी मानसिकता', चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादले पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी

हरियाणा मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग से दो कांग्रेस विधायकों के मत गोपनीयता उल्लंघन की शिकायत की है। उन्होंने कहा, दो कांग्रेस विधायकों के मतपत्र ठीक तरह से मोड़े नहीं गए थे, जिससे उनके वोट की गोपनीयता का उल्लंघन हुआ। हमने चुनाव आयोग से शिकायत की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed