{"_id":"675028a1fd10c0cf800f4c7a","slug":"lok-sabha-bjp-mp-hema-malini-raised-the-issue-of-atrocities-on-bangladeshi-hindus-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha: 'हमारी भावनाओं का मुद्दा', BJP सांसद हेमा मालिनी ने उठाया बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार का मुद्दा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Lok Sabha: 'हमारी भावनाओं का मुद्दा', BJP सांसद हेमा मालिनी ने उठाया बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार का मुद्दा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 04 Dec 2024 03:32 PM IST
विज्ञापन
सार
Lok Sabha: बांग्लादेशी हिंदुओं पर हमले के मुद्दे पर भाजपा सांसद मालिनी ने कहा, मैं खुद कृष्ण भक्त हूं और इस्कॉन की अनुयायी हूं। मैं कृष्ण की पावन नगरी की प्रतिनिधि हूं। हम धर्म पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह विदेश नीति का मुद्दा नहीं है, बल्कि हमारी भावनाओं का विषय है।
लोकसभा
- फोटो : X / @sansad_tv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
संसद के शीतकालीन सत्र के सातवें दिन बुधवार को लोकसभा में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का मुद्दा उठा। शून्य काल के दौरान कृष्ण नगरी मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी सहित कुछ सदस्यों ने इस मुद्दे को उठाया। सदस्यों ने केंद्र सरकार से हिंदुओं की सुरक्षा के लिए दखल देने का अनुरोध किया और संसद से एक प्रस्ताव पारित करने की भी मांग की।
'मानवता के लिए अच्छा काम कर रहे इस्कॉन के लोग'
भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं और इस्कॉन संस्थाव व उसके अनुयायियों पर चरमपंथियों के हमले निंदनीय हैं। उन्होंने हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी का जिक्र किया और कहा कि इस्कॉन के लोग मानवता के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, चिन्मय कृष्ण दास बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। उनके पक्ष में गवाही देने वाले दो लोगों को भी जेल में डाल दिया गया।
'हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे बांग्लादेश सरकार'
मालिनी ने कहा, मैं खुद कृष्ण भक्त हूं और इस्कॉन की अनुयायी हूं। मैं कृष्ण की पावन नगरी की प्रतिनिधि हूं। हम धर्म पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह विदेश नीति का मुद्दा नहीं है, बल्कि हमारी भावनाओं का विषय है। उन्होंने आगे कहा, बांग्लादेश सरकार को हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
सांसद अनिल फिरोजिया ने की पीएम से दखल की मांग
वहीं, असम से भाजपा सांसद दिलीप सैकिया ने भी इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा, भारत की संसद में एक प्रस्ताव पारित कर बांग्लादेश सरकार हिंदुओं पर अत्याचार रोकने के लिए कार्रवाई करने का संदेश भेजा जाना चाहिए। सत्तारूढ़ दल के ही अनिल फिरोजिया ने इस मामले में भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दखल देने का अनुरोध किया।
संबंधित वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X