{"_id":"5cbb1be4bdec22493442ffcc","slug":"lok-sabha-chunav-2019-jaya-prada-exclusive-interview-on-amar-ujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: जया प्रदा ने कहा, मायावती और डिंपल यादव को भी गाली देते हैं आजम खान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
EXCLUSIVE: जया प्रदा ने कहा, मायावती और डिंपल यादव को भी गाली देते हैं आजम खान
Sun, 21 Apr 2019 01:35 PM IST
ललित फुलारा
ललित फुलारा, अमर उजाला
ललित फुलारा, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sun, 21 Apr 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
आजम से मुलायम तक जया प्रदा 'बेबाक'
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के रामपुर से भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा ने 'अमर उजाला डॉट कॉम' से कई मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने आजम खान से कहा कि वे महिलाओं का सम्मान करना सीखें। जया प्रदा ने कहा कि आजम साहब मुझे अकेले नहीं, सबको गाली देते हैं। वो मायावती और डिंपल यादव को भी गाली देते हैं। भगवान को भी गाली देते हैं। वह अपनी आदत से मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जया ने कहा कि वह आजम खान की अमर्यादित टिप्पणी से बेहद आहत हैं। इस देश में महिलाओं का सम्मान नहीं है। हम महिला दिवस तो मनाते हैं लेकिन किस लिए मनाते हैं, मुझे नहीं पता। जया ने कहा कि आजम खान भरी सभा में मेरे पहनावे को लेकर टिप्पणी करते हैं। वे मानसिक तौर पर बीमार आदमी हैं। डिंपल यादव के आजम खान के बयान पर आई टिप्पणी को लेकर जया ने कहा कि जब पूरे भारत की महिलाएं मेरे साथ खड़ी हैं। तब डिंपल यादव आजम खान के बयान को 'छोटी बात' बता रही हैं। इसकी वजह यह है कि उन्हें मुस्लिम वोट चाहिए।
विज्ञापन
जया ने कहा कि आजम खान हमेशा से ही एक वर्ग को नीचा दिखाते हैं। उन्होंने कहा, मुझे आजम खान से कोई डर नहीं लगता। रामपुर के जो गरीब आजम खान से डरते हैं मैं उनके आंसू पोछती हूं इसलिए आजम मुझसे चिढ़ते हैं। जया ने कहा कि आजम खान की महिलाओं पर नजर सही नहीं है।