सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Rahul Gandhi targets Modi, says PM did not fulfil his Promises

राहुल गांधी ने कहा, कांग्रेस की सरकार बनी तो कर्ज नहीं लौटाने की वजह से जेल नहीं जाएगा कोई किसान

चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 23 Apr 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Rahul Gandhi targets Modi, says PM did not fulfil his Promises
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला: फाइल फोटो
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आदिवासी बहुल डूंगरपुर के विख्यात बेणेश्वर धाम में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मोदी पर पांच साल में 15-20 सबसे अमीर लोगों की सरकार चलाने और अनिल अंबानी जैसे चोरों के खातों में लाखों- करोड़ रुपये डालने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार केंद्र में बनती है तो देश के किसानों को कर्ज नहीं चुका पाने के कारण जेल नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ऐतिहासिक निर्णय कर लिया है कि सरकार बनते ही कानून में बदलाव किया जाएगा।


उन्होंने कहा,

अगर आप चाहते हैं कि हिंदुस्तान के किसान जेल जाएं तो पहले आप उस चोर अनिल अंबानी, नीरव मोदी, मेहुल चौकसी व विजय माल्या को अंदर करिए। फिर हम हिंदुस्तान के किसानों की बात करेंगे। अगर आप उन्हें अंदर नहीं करेंगे तो हिंदुस्तान का कोई भी किसान कर्जा ना लौटाने की वजह से जेल नहीं जाएगा। देश के अनेक धनी लोग लाखों- करोड़ रुपये नहीं चुका रहे लेकिन किसान अगर 20,000 रुपये नहीं चुकाता तो उसे सीधा जेल में डाल दिया जाता है । यह कहां का न्याय है? 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्याय योजना के वित्तपोषण पर उठाए जा रहे सवालों पर राहुल ने कहा कि पहली बार इतिहास में हिंदुस्तान की सरकार हिंदुस्तान के सबसे गरीब लोगों के बैंक खाते में पैसा डालेगी। क्यों डालेगी? यह मैं बताउंगा क्योंकि नरेंद्र मोदी ने सीधा अनिल अंबानी जैसे चोरों के बैंक खातों में लाखों करोड़ रुपये डाले हैं। मैं उनके बैंक खाते से, अनिल अंबानी के बैंक खाते से पैसा निकाल कर सीधा आपके खाते में डालने जा रहा हूं। 
विज्ञापन


राहुल ने मोदी पर पांच साल में एक भी वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "पिछले पांच साल से नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री हैं और वह 15-20 सबसे अमीर लोगों की सरकार चला रहे हैं। राहुल ने कहा कि उन्होंने पांच साल में सिर्फ अन्याय किया, अब मैं पांच साल में 'न्याय' करूंगा। नरेंद्र मोदी सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं। कांग्रेस पार्टी गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक करने जा रही है। गरीबी को हिंदुस्तान से हम मिटाने वाले हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed